आंख में से कीचड़ कैसे निकलता हैं

हमारे आंखों के ऊपर constantly 24 घंटा टियर फिल्म की एक लेयर होती है, यह लेयर हमें हाई क्वालिटी विजन प्रोवाइड कराती है, pathogens से बचाती है, और हमारी आंखों को ड्राई होने से बचाती है, हमेशा हाइड्रेटेड रखती है।

पर क्या आपको पता है हमारी आंखों के ऊपर यह tear फिल्म layer भी 3 लेयर मिलकर बनी हुई होती है। देखिए जो सबसे अंदरूनी लेयर है, tear फिल्म की जो हमारी आंखों के कॉर्निया वगैरह से लगी रहती है, इसे mucin layer कहते हैं। क्योंकि यह लेयर mainly mucin protein से मिलकर बना हुआ होता है। और ये mucin प्रोटीन हमारे आंखों के अंदर आता कहां से है।

देखिये हमारी जो आईलीड है, यह जो पलकें इन के अंदरूनी भाग से लेकर हमारा ये जो आईबॉल का सफेद सफेद वाला पार्ट दिख रहा है, आपको वहां तक कंजेक्टिवा नाम का एक mucous membrane होता हैं। जो इस mucin protein को रिलीस करता है। ये gel like सब्सटेंस होता है। जिसका काम होता है हमारे आंखों की सफाई करना pathogen और dirt वगैरह से।

इसके ऊपर एक aqueous layer नाम की वाटर की layer होती है, जो कि इस पूरे के पूरे tear film की लेयर का 90% भाग होता है। इसमें mainly हमारे lacrimal gland से जो आंसू रिलीज होते हैं, वह होता है जो हमें इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। और हमारी आंखों को dry होने से बचाता है। आपको बता दें lacrimal gland कि वह gland है, जहां से हमें आंसू निकलता है।

और फिर इस layer के ऊपर होता है, सबसे बाहरी लेयर जो की lipid की layer होती है। oil की layer, जो कि हमारे आंख में मौजूद एक स्पेशल किस्म के सेबेशस ग्लैंड रिलीज करता है, जिसे meibomian gland कहते हैं। इनका लोकेशन हमारी आंख में आप अभी देख सकते हैं, स्क्रीन पर कहां पर होता है यह। जो lipid यानी ऑयल की layer होती है, यह हमारे आंखों से वाटर को evaporate होने नहीं देती है, यानी यह लेयर वाटर को बचाकर रखती है आंखों में।

देखिए क्या होता है, जब हमारे शरीर का टेंपरेचर नॉरमल होता है तो यही ऑइली लेयर लिक्विड लेयर में रहती है. पर जब हम हम सोते हैं, तब हमारी बॉडी कूल हो जाती है और कुल होने के साथ-साथ यह लिक्विड वाली लेयर meibum भी सॉलिड होकर यानी सूख कर dry solid बन जाती है।

दिन में जब हम अपनी पलके झुकाते रहते हैं, तब यही ऑइली लेयर जिसे माईबम भी कहते हैं। और mucin यह सब हमारी आंख से वाइप आउट होते रहते हैं। पर जब हम रात में सोते हैं, तब हमारी eyelid की मसल्स रिलैक्स हो जाती हैं, और यह सब ऑयली लेयर माईबम और mucin, dead skin cell, pathogen जैसे bacteria गंदगी वगैरह, यह सब हमारे आईलीड पर जाकर जमा हो जाती हैं। और बॉडी के ठंडा होने के कारण सूख जाती हैं। जिसे जनरली अमेरिकन इंग्लिश में आई boogers कहते हैं, और हिंदी में हम इसे आंख में कीचड़ कहते है।

Previous articleकान के अंदर से क्या निकलता रहता हैं
Next articleपलकों के अंदर क्या छिपा हुआ हैं