आज से लगभग 30 करोड़ों साल पहले पृथ्वी पर एक ऐसे जीव का जन्म हुआ जो पृथ्वी पर एक नहीं दो नहीं तीन नहीं बल्कि पूरे 16 करोड़ों साल तक राज करने वाला था. ये जीव कोई और जीव नहीं बल्कि सबसे भयानक डायनासोर ही था। आज से लगभग 6.50 को साल पहले अंतरिक्ष से आए एस्टेरोइड के टकराने की वजह से डायनासोर का पृथ्वी पर से पूरी तरीके से अंत हो गया था।
और आपको पता है इस धरती पर मनुष्य ज्यादा से ज्यादा 2 लाख साल पुराना ही है। मतलब हम लोग बहुत ही ज्यादा नए हैं डायनासोर के सामने। अब पता नहीं इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो काल के गर्त में ही समाया हुआ है। पर डायनासोर हम मनुष्यों के आगे बहुत ज्यादा जीए हैं धरती पर। और वह इतना कुछ देखते हैं जिसकी हम कभी कल्पना भी नहीं कर सकते।
आज से 4.5 अरब साल पहले पृथ्वी का जन्म हुआ और माना जाता है कि आज से 3.30 अरब साल पहले माइक्रोब्स के फॉर्म में पृथ्वी पर जीवन आ चुका था. डायनासोर तो मात्र आज से 23 करोड़ साल पहले ही धरती पर आए। प्रश्न यह है कि डायनासोर के पहले धरती पर क्या हुआ करता था क्योंकि जीवन तो धरती पर डायनासोर से भी ज्यादा पुराना है। तो यह बात जरूर है कि डायनासोर से भी पहले धरती पर कई प्रकार के जीव रहते थे।
दरअसल डायनासोर जिस समय में जीवित थे उस समय को या उस कालखंड को mesozoic era कहा जाता है. Mesozoic era आज से साडे 24 करोड़ साल पहले का समय था। लेकिन डायनासोर से भी 30 करोड़ों साल पहले कई सारे जीव वह भी बहुत उन्नत किस्म के पृथ्वी पर थे. डायनासोर से 30 करोड़ साल पहले मतलब आज के समय से 53 से 54 करोड़ों साल पहले. इसे Paleozoic era कहा जाता है और इसमें ऐसे ऐसे जीव थे जो धरती पर न जाने कितने ही प्रकार के जीवो के पूर्वज हैं। तो चलिए जान लेते हैं इन सब जीवो के बारे में…
आप शायद जानकर आश्चर्य करेंगे कि डायनासोर के जन्म के पहले ही लगभग ढाई करोड़ साल पहले एक बहुत बड़ी जीवो की विलुप्तता की घटना सामने आई थी। एक इस विलुप्तता की घटना में ऐसी घटनाएं हुई कि पृथ्वी के सभी भाग में रहने वाले 70% कशेरुकी जीव और समुद्र में रहने वाले 96% जीवो का पूरी तरीके से नाश हो गया था। उनका पूरी तरीके से अस्तित्व ही मिट गया था और इस एक्सटिंक्शन के बाद ही धरती पर डायनासोर का जन्म हुआ था तो चलिए देखते हैं कि वह जीव थे कौन-कौन से…
meganeuropsis –
आज से लगभग 53 करोड साल पहले धरती पर रीड की हड्डी वाले जीव आर्थ्रोपॉड जानी जिनके कई सारे पैर होती हैं घोंघा जैसे चलने वाले जीव इन सब प्रकार के जीव की उत्पत्ति हो गई थी।
यही जीव धीरे धीरे कई प्रकार की जीवो में evolve हो गए। कई सारे जीव तो समुद्र से निकलकर स्थल पर रहने वाले जीवो में कन्वर्ट हो चुके थे। तो कुछ आज के हमारे दिखने वाले जीव जैसे छिपकली क्रोकोडाइल और रीढ़ की हड्डी वाले जीवो में कन्वर्ट हो गए थे। इसी में से एक था meganeuropsis. आपने वह जीव देखा ही होगा जो बरसात के समय में आकाश में पूरी तरीके से फैल जाते हैं। जिसे हम जानते हैं ड्रैगनफ्लाई के नाम से। जी हां यह मेगान्यूरोऑप्सिस इसी ड्रैगनफ्लाई का पूर्वज है। जानते हैं इसकी लंबाई 1 मीटर से भी ज्यादा होती थी यानी इतना बड़ा ड्रैगनफ्लाई और यह बहुत ही खतरनाक होते थे। माना जाता है कि यह डायनासोर से भी पहले की जीव हैं। जोकि डायनासोर के अस्तित्व में ना रहने के बाद में भी धरती पर सरवाइव कर पा रहे हैं। पर अब यह थोड़े छोटे आकार के हो गए हैं.

Brontoschorpio –
क्या आपको पता है कि डायनासोर से भी 20 से 22 करोड़ साल पहले यानी आज से 44 साल पहले एक ऐसा बिच्छू पृथ्वी पर जन्म ले चुका था। जो कि आकार में बहुत बड़ा था माना जाता है कि यह बिच्छू आकार में 1 मीटर तक था और इस बिच्छू का नाम था ब्रॉन्टोस्कॉर्पियो। वैज्ञानिक बताते है कि आज से 44 करो साल पहले पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा बहुत ज्यादा थी इसलिए उस समय के जीव आकार में बहुत ज्यादा बड़े थे।

dinocephlosaurus –
इसी तरह एक जीव था जिसे माना जाता है कि ये डायनासोरस का पूर्वक था। इन्हीं जीवो से डायनासोर evolve हुए थे। इस जीव का नाम था dinocephlosaurus. पृथ्वी के कई भागों पर खास तौर पर चीन के दक्षिणी भाग में इस जीव के कुछ अवशेष मिले हैं जिसका अध्ययन करने पर पाया गया है कि इस जीव की गर्दन ही मात्र 18 से 20 फीट तक लंबी होती थी और इसी पानी में रहता था। यह जीव बहुत ही ज्यादा खतरनाक था और अपने शिकार को किसी भी कीमत पर छोड़ता नहीं था। माना जाता है कि इस जीव का अस्तित्व में आना आज से 25 साल पहले ही शुरू हो गया था।

arthropleura –
अपने कई सारी टांगों वाला वह जीव कनखजूरा देखा ही होगा. छोटा सा होता है मुश्किल से एक क्या 2 इंच के आकार नहीं होता है। पर क्या होगा अगर आप एक 8 फुट लंबे कनखजूरा जैसे जीव को देखेंगे। यकीन नहीं होता स्कॉटलैंड और नॉर्थ अमेरिका जैसे जगहों पर वैज्ञानिकों को ऐसे ही एक जीव का अवशेष मिला है, जो कि आज से 35 से 36 करोड़ साल पहले का है। जो कि डायनासोर के भी समय के पहले का है जीव का नाम है और arthropleura.

therocephalian –
बिल्कुल छिपकली की तरह दिखने वाला एक जीव जो कि आकार में 3 मीटर कितना लंबा था, नाम था
therocephalian. यह जीव बहुत ही ज्यादा खतरनाक था और डायनासोर से भी पहले के जमाने का जीव था। आज यह जीव शायद उन बड़े-बड़े छिपकलियों जैसे मॉनिटर लिजर्ड जैसे छिपकलियों के पूर्वज हो सकते हैं। पर पहले के जमाने की यह छिपकली आज के जमाने की छिपकली से बहुत ज्यादा खतरनाक हुआ करते थे। जिस तरह से इन के अवशेष मिले हैं यह बताते हैं कि यह बहुत ज्यादा खतरनाक जीव।
