हो सकता है आप एक स्कूल या कॉलेज स्टूडेंट हो या फिर किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तयारी कर रहे हो पर पढ़ाई करना तो सभी के लिए बहुत ही जरुरी है,अगर आप एक Student है,पर आपका पढ़ाई में मन ही नहीं लगता है,तो ये आपके लिए एक बहुत ही बढ़ी प्रॉब्लम हो सकती है…
पढ़ाई में मन कैसे लगाएं (पढ़ाई करने के तरीके) ??
अगर आप अच्छी तरह से पढ़ाई करना चाहते है,तो इसके लिए आपको पढ़ाई करने का तरीका पता होना चाहिए जिससे की हम जो पढ़े उसे लम्बे समय तक याद भी रख पाए.
इस पोस्ट में मैं आपको पढ़ाई करने के कुछ ऐसे तरीके बताने वाला हूँ और अगर आप इन तरीको से पढाई करते है,तो आपको अपना मन पढ़ाई में लगाने से कोई नहीं रोक सकता और साथ ही आपका पढ़ा हुआ लम्बे समय तक आपको याद रहेगा.
१.पढ़ाई के लिए सही जगह चुने….
अगर आप मन लगाकर के पढ़ना चाहते है,तो उसके लिए आपको एक अच्छी जगह चुननी होगी,जहाँ पर आपको कोई Disturbance ना हो,हो सके तो एक ऐसा रूम चुने जो पूरा साफ-सुथरा हो और पास में कोई शोर भी न हो जिससे की आप अपने मन को पढ़ाई में स्थिर रख पाए.
२. समूह बनाकर पढ़े….
वैसे तो देखा जाये तो “Group Study” के कई सारे फायदे होते है,और अगर आप अपने दोस्तों के साथ समूह बनाकर के पढ़ाई करते है तो पढ़ाई करने में बोरिंग नहीं लगेगा और पढ़ाई में मन भी लगेगा.
इसके साथ ग्रुप स्टडी से हम एक दूसरे की मदद भी कर सकते है जिससे की समझने में भी आसानी हो जाती है,और हमारा रिवीजन भी हो जाता है,लेकिन हमेशा अपने पढ़ने वाले दोस्तों के साथ ही समूह बनाकर पढ़े.
३ . पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई करें….
पढ़ाई में मन ना लगने का यह सबसे बढ़ा कारण है,अगर आप पढ़ाई करते समय पूरा ध्यान पढ़ाई में न लगाकर के दूसरी जगह पर लगाते है तो जैसे की आप पढ़ाई भी कर रहे है और साथ में अपने मोबाइल में और कुछ काम करते है,तो इससे आपका ध्यान एक जगह पर केंद्रित नहीं रहता है.
ऐसा करने से आप जो पढ़ते है वो ज्यादा समय के लिए याद नहीं रख पाओगे और इसलिए आपको पढ़ाई करते समय सिर्फ पढ़ाई ही करनी चाहिए और अगर आप कोई जरुरी काम ही कर रहे है तो उसे पहले ही समाप्त करे फिर पढ़ाई करने बैठे.
४. पढ़ाई की सामग्री व्यवस्थित रखे…
अधिकतर Students यही तो गलती करते है की पढ़ते वक्त अपने काम की चीजों को सही जगह पर रखते ही नही या फिर साथ में लेकर नहीं बैठते और जिससे की बाद में उन्हें ढूंढने के लिए अपना समय बर्बाद करते है.
एक बार पढ़ने बैठने के बाद उठने से दिमाग दूसरी जगह पर लगता है इसलिए समय भी बर्बाद हो जाता है और सही ढंग से पढ़ाई भी नहीं हो पाती,और ऐसे में काफी ज्यादा समय की भी बर्बादी हो जाती हैं.
५ . नियमित रूप से पढ़ाई करे….
अगर हम किसी भी काम को नियमित रूप से करते है तो वो सही तरीके से होता है तो पढ़ाई को भी नियमित रूप से ही करना चाहिए. इसके लिए आपको एक समय सारणी भी बनानी चाहिए.
और उसका पालन करके ही हर रोज निर्धारित समय पर अपनी पढाई करते रहे और एक बात का हमेशा ध्यान रखे लागातार सिर्फ 40 मिनट से ज्यादा ना पढ़े,और हर बार 40 से 45 मिनट बाद अपने दिमाग को थोड़ा आराम भी दे.
क्योंकि अपना दिमाग एक लिमिटेड टाइम तक पढ़ा हुआ ही याद रख पाता हैं.
६. पढ़ाई के लिए नोट्स बनाये….
नोट्स बनाकर पढ़ने से पढ़ाई में बहुत ही जायदा फायदा मिलता है तो अगर आप नोट्स बनाते है तो इससे आपको याद करने में काफी मदद मिलती है और साथ नोट्स बनाते समय याद होता है वो लम्बे समय तक याद रहता है.
७. पढ़ाई को दिनचर्या का हिस्सा बनाये…
पढ़ाई को नियमित रूप से करने का बेहतरीन तरीका यही है की आप पढ़ाई को अपनी दिनचर्या का एक हिस्सा ही बना लीजिये,जैसे अगर आपको स्पोर्ट्स में कोई खेल पसंद है और आप उसे बेहतर बनाने के लिए रोज अभ्यास करते हो वैसे ही.
