क्या होगा अगर मैं आपको यह बताओ कि आपके चेहरे पर चौबीसों घंटा 365 दिन और पूरे जीवन भर एक छोटा सा कीटाणु रहता है। वह कभी भी नहीं मरता है यहां तक कि आप कितना भी प्रयास कर लो कितने भी प्रकार का केमिकल और क्रीम लगा लो, उसे आप कभी भी अपने चेहरे से हटा नहीं सकते हैं। है ना यह बिल्कुल fascinating बात..
अगर आप अपने चेहरे पर एक टेप चिपकाओगे और फिर उस टेप को माइक्रोस्कोप पर देखोगे तो आप पाओगे कि आपके चेहरे पर एक बहुत ही छोटा सा जीव है जो कि चेहरे में मौजूद pores के अंदर रहता है। pores मतलब जहां पर हमारे चेहरे पर छोटे-छोटे रोए होते हैं उन लोगों की जड़ में यह छोटे-छोटे कीटाणु रहते हैं।
इस कीटाणु को फेस माइट्स के नाम से जाना जाता है जिससे विज्ञान की भाषा में demodex कहते हैं। और आप चाहे कितना भी प्रयास कर लीजिए। इसको अपने चेहरे से कभी हटा नहीं पाएंगे इसलिए कभी भी ऐसा प्रयास मत कीजिएगा।
demodex की प्रजातियां –
Demodex की दुनिया में कुल 65 प्रजातियां हैं जिनमें से 2 प्रजातियां तो मनुष्य के शरीर में ही रहती हैं, वह भी जीवन भर। यह डेमोडेक्स कीटाणु शरीर में ऊपरी स्किन के ऊपर छोटे-छोटे रोएं या बाल के जड़ो के पास होते हैं। बालों के जड़ों के अंदर से निकलने वाले sebecious gland के तेल के आस पास रहते हैं और उसी ग्लैंड से निकलने वाले तेल को खाकर ही जीवित रहते हैं।
व्यक्ति जितना ज्यादा उम्र का होता है उतना ही ज्यादा उसके स्किन में से यह sebecious ग्लैंड तेल निकालते हैं। इसीलिए यह डेमोडेक्स कीटाणु बूढ़े लोगों के शरीर में उतना ही ज्यादा दिन तक जीवित रहते हैं और सबसे ज्यादा यह बड़े लोगों के शरीर में ही पाए जाते हैं। जो छोटे बच्चे होते हैं उनके शरीर में sebeceous gland पूर्ण विकसित नहीं हुआ रहता है और क्योंकि बच्चों में कम sebum निकलता है। इसलिए छोटे बच्चों में थोड़ा कम पाए जाते हैं।
सबसे ज्यादा यह कीटाणु आंखों के आइब्रोज और पलकों के ऊपर रहते हैं और नाक के अंदर वाले बाल वाले हिस्से में भी है बहुत ज्यादा पाए जाते हैं। इसलिए इन जगहों पर sebeceous ग्लैंड के द्वारा sebum यानी ऑयल भी ज्यादा निकलता है। घर में पाले जाने वाले dogs में भी डेमोडेक्स canis नाम का यह mites बहुत ज्यादा रहते हैं और यह केवल डॉग्स में ही पाए जाते हैं।
हालांकि मनुष्य के चेहरे पर रहने वाले ये डेमोडेक्स कुछ बहुत ज्यादा खतरनाक तो नहीं होते हैं। यह बिल्कुल भी harm नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन कुछ बूढ़े लोगों के स्किन में यह थोड़ा प्रॉब्लम क्रिएट कर सकते है। और ऐसा कुछ बहुत ज्यादा खतरनाक तो नहीं होते हैं। ऐसा देखा भी गया है।

कितने बड़े होते हैं ये –
एडल्ट माइट साइज में .3 से .4 एमएम तक होते हैं और यह 1 घंटे में 8 से 16 सेंटीमीटर तक चल सकते हैं। स्किन के एक पोर से दूसरे pore तक। 1842 में demodex कीटाणु को पहली बार खोजा गया था। उसके बाद से अब तक इसके कई सारी प्रजातियों को खोजा जा सका है।
अगर आप कभी face mites को देखेंगे तो पाएंगे कि इनके 8 छोटे-छोटे पैर होते हैं। जिनकी सहायता से जब हम सो जाते हैं तब यह हेयर फॉलिकल से बाहर निकलकर हमारे स्किन के ऊपर आ जाते हैं। वहां यह mating करते हैं और अपने अंडे देते हैं। जिसके बाद यह अपने पॉपुलेशन को हमारी स्किन के ऊपर और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं।
डायनासोर से पहले क्या था – what was before dinosaur
जैसे अभी देखिए यह है हेयर फॉलिकल और यह बाल की जड़ और बाल की जड़ों की आस पास यह देखिए यह है पीले रंग का पदार्थ जो कि है sebum जो कि निकलता है sebeceous gland से यह वही ऑयल होता है. जो हमारे बाल की जड़ों को पोषण देता है और इसे ही यह खाकर ye जीवित रहते हैं. हैं ना ये एकदम अजीब सी बात तो आज के बाद आप कभी भी यह मत समझ जाएगा कि आप अकेले हैं आपके साथ कई सारे छोटे छोटे से फेस mites है।