1. वाराणसी, भारत
वैसे तो भारत में कई प्राचीन शहर हैं, लेकिन काशी का स्थान इन सबमें सबसे ऊंचा है। काशी को वाराणसी और बनारस भी कहा जाता है। प्राचीन हिन्दू इतिहास के अनुसार काशी का इतिहास लाखो वर्ष पुराना है लेकिन भारतीय इतिहासकारों के मुताबिक यह शहर केवल 5,000 वर्ष ही पुराना है। वास्तव में हर भारतीय यह जानता है की यह शहर कई हजार साल पुराना है
2. जेरिको, फिलीस्तीन
फिलीस्तीन के जेरिको को दुनिया का सबसे प्राचीन शहर होने का गौरव प्राप्त है. ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार इस शहर में 11000 साल पहले से ही लोगों ने रहना शुरू कर दिया था. जॉर्डन नदी के किनारे पर स्थित इस प्राचीन शहर के स्थान पर वर्तमान में 20 हजार की आबादी वाला एक कस्बा है. समय-समय पर ये अलग-अलग देशों के अधीन रहा है.
3. बाइब्लोस, लेबनान (Byblo, Lebanon)
लेबनान का बाइब्लोस दुनिया का दूसरा सबसे प्राचीन शहर है। पहले इसे जिबल के रूप में जाना जाता था। ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर माना जाता है कि ये 7000 साल प्राचीन शहर है। वर्तमान में ये शहर लेबनान के प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक है। यहां पर लोग प्राचीन मंदिरों, कैसल और सेंट जॉन बैपटिस्ट चर्च देखने जाते हैं। इनमें से ज्यादातर निर्माण कार्य 12वीं सदी में हुए थे।
4. एलेप्पो, सीरिया (Aleppo, Syria)
दुनिया के तीसरे सबसे प्राचीन शहर के रूप में एलेप्पो को जाना जाता है। 6300 साल पहले इस शहर की मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं। ये सीरिया का दूसरा सबसे बड़ा नगर है, जो उत्तर-पश्चिम में भूमध्य सागर के तट से थोड़ी दूरी पर बसा है। ये शहर प्राचीन काल से एशिया और यूरोप के बीच व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।
5. दमासकस, सीरिया (Damascus, Syria)
सीरिया का दमासकस भी तीसरे सबसे प्राचीन शहर में शुमार किया जाता है। 6300 साल पहले ये शहर भी अस्तित्व में था। दमासकस का इतिहास जितना प्रसिद्ध रहा है, यह शहर आज भी उतना ही महत्व रखता है। यहां आज भी कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।