मानव योनि के मुख्य तीन काम होते हैं, एक होता है, जब किसी फीमेल को मंथली पीरियड आता है, तो यही वजाइना पीरियड्स के ब्लड को पास
करने के लिए पैसेजवे प्रोवाइड कराता है। सेक्सुअल एक्टिविटी के समय यही vagina penis को रिसीव करता है। और एक बच्चे के जन्म के समय यही वजाइना एक बर्थ कैनाल बन जाता है। मतलब एक औरत की जिंदगी में यह उन सभी बाकी अंगों की तरह बहुत ही इंपॉर्टेंट अंग है।
हां बस आप यही मत समझ लीजिएगा कि यही एक जरूरी चीज है एक औरत की जिंदगी में, यह कुछ जरूरी चीजों में से एक है।
देखिये जब हम एक स्त्री जननांग को बाहर से देखते हैं, तो हम पाते हैं कि योनि के बाहर एक fold है। जोकि योनि को बाहर से ढक कर रखता है, इसे लेबिया मेजोरा कहते हैं, यह स्किन और adipose tissue से मिलकर बना रहता है। और इसमें sweat gland भी रहते हैं। इसी लेबिया मेजोरा के ऊपर दिखता है। हमें mons pubis जहां पर प्यूबिक हेयर होते हैं, जो जेनिटल्स को किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया वायरस जैसे germs से बचाने के लिए, उन्हें trap करने के लिए evolve हुआ है। लेबिया मेजोरा फीमेल एक्सटर्नल जेनिटलिया को प्रोटेक्ट करने का काम करता है।
जैसे ही हम लेबिया मेजोरा k-fold को खोलते हैं। हम पाते हैं, लेबिया माइनोरा को जिसे इनर लिप्स भी कहते हैं। लेबिया माइनोरा सेबेशस ग्लैंड कनेक्टिव टिशु से बना रहता है। जो कि urethral ओपनिंग और वैजिनल ओपनिंग को प्रोटेक्ट करता है। फिर जैसे ही हम इस लेबिया माइनोरा को भी खोलेंगे, तो हम पाते हैं कि यह अपने अंदर प्रोटेक्ट किया रहता है, वैजिनल ओपनिंग, यूरिथल ओपनिंग हो जहां से यूरिन पास होती है और क्लिटोरिस के हुडको।
वास्तव में clitoris लेबिया माइनोरा के अपर जंक्शन पॉइंट पर ही मौजूद होता है। जहां पर लगभग 8000 nerve एंडिंग होते हैं। इसीलिए यह बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव होता है, और इसका सेक्सुअल प्लेजर में बहुत ज्यादा रोल होता है। जब हम इस एक्सटर्नल पार्ट को निकालकर clitoris को इसको अंदर से रखते हैं, तो हम पाते हैं कि क्लिटोरिस कुछ ही इस प्रकार का होता है। और इसके और vagina वजाइना के बीच में एक टिशू होता है जिसे वेस्टिब्यूल ऑफ वजाइना कहते हैं। और यह वजाइना और यूरिथल ओपनिंग को सपोर्ट करता है।
देखिए फीमेल जेनिटल्स का जो भाग अभी हम जान रहे थे, वह है फीमेल एक्सटर्नल जेनिटलिया जिसे vulva भी कहते हैं। फिर जैसे ही हम इस वैजिनल ओपनिंग के अंदर की ओर जाते हैं, तो हम देखते हैं की vagina एक एक ट्यूब की भाँति कैनाल की तरह होता है। जिसकी length लगभग 7 से 10 सेंटीमीटर तक हो सकता है। इसका जो एंटीरियर वॉल है वह लगभग 7.5 सेंटीमीटर लंबा होता है। और पोस्टीरियर वॉल 9 सेंटीमीटर तक लंबा होता है।
जब एक महिला सीधी खड़ी रहती है तो उसके वजाइना की पोजीशन उसके perineum से 45 डिग्री तक होता है। मतलब थोड़ा सा ऊपर की ओर और थोड़ा सा पीछे की ओर। वजाइना के अंदरूनी wall के ऊपर कुछ फोल्ड्स बने होते हैं। जो कि बच्चे की बर्थ के समय स्ट्रेच हो जाते हैं। इसलिए इसका फंक्शन भी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।
देखिये वजाइना से जैसे ही हम अंदर की ओर जाते हैं ,तो जहां पर वजाइना एंड होता है, वहां पर शुरू हो जाता है, एक स्त्री का गर्भाशय है। जिसे इंग्लिश में युटेरस womb कहते हैं। गर्भाशय का वह भाग जो वजाइना से लगा रहता है, उसे cervix कहते हैं। और यही से ही sperm एंट्री करता है, युटेरस के अंदर, देखिये जहां पर वजाइना और युटेरस आपस में मिलते हैं। वहां पर वजाइना युटेरस के पास कुछ fornix बनाती है, pocket like structure जोकि स्पर्म को युटेरस तक ले जाने में मदद करता है।
देखिए वजाइना के ठीक ओपनिंग के पास महिलाओं में एक ग्लैंड होता है। जिसे bartholine’s gland कहते हैं। यह क्या करता है, यह वजाइना के इंटीरियर वॉल को लुब्रिकेट करता है। और उसे moist बनाए रखता है। क्योंकि bartholine gland एक म्यूकस सीक्रेट करता है। जोकि सेक्सुअल एक्टिविटी में वजाइना के wall लुब्रिकेंट की तरह काम करता है।
ठीक इसी तरह औरतों के यूरिथल ओपनिंग के पास भी एक gland होता है। जिसे skene’s gland कहते हैं. इसका काम यह होता है कि यह यूरेथ्रा के अंदर कुछ लिक्विड सीक्रेट करता है. जिससे urethra clean रहे। और माना जाता है कि जैसे पुरुषों में प्रोस्टेट ग्लैंड होता है, उसी तरह महिलाओं में यह ग्लैंड मौजूद होता है।
और महिलाओं के जननांगों के बारे में सबसे बड़ा रहस्य जो अभी तक सुलझा नहीं पाया गया है। वह यह है कि महिलाओं के वजाइना की ओपनिंग के थोड़ा अंदर एक membrane की लेयर होती है। जोकि कई तरह की की एक्टिविटी के दौरान stretch हो जाती है। जैसे रनिंग साइकिलिंग और horse riding के दौरान। इसका purpose क्या है। वैज्ञानिकों ने अभी तक इसका खोज नहीं कर पाया है, माना जाता है कि वजाइना के अंदर किसी भी प्रकार की डस्ट या गंदगी ना जाए, इसीलिए प्रकृति ने ऐसा महिलाओं के अंदर डिवेलप किया है। हालांकि कुछ लोग इसे औरतों की वर्जिनिटी से भी जोड़ते हैं। पर यह बिल्कुल भी तार्किक बात नहीं है।