शाकाहारी भोजन से आप कैसे रह सकते हैं हमेशा स्वस्थ

शाकाहारी भोजन के फायदे :-

दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं कुछ शाकाहारी तो कुछ मांसाहारी। हालांकि कुछ खुद को सर्वाहारी भी मानते हैं पर generaly मांस खाने वाले को हम non vegeterian ही कहते हैं। शाकाहारी और मांसाहारी होने के अपने अपने अलग-अलग तर्क हैं। पर आज हम आपको शाकाहारी भोजन के फायदे बताएंगे जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। यकीन मानिए आप को यह जानना चाहिए।

  • शाकाहारी, मांसाहारी की तुलना में ज्यादा खुश रहते हैं। यानी शाकाहारियों का मूड सकारात्मक रहता है मांसाहारी की तुलना में। दरअसल मांस में arachidonic acid पाया जाता है। जो मांसाहारी के मूड को डिस्टर्ब करता है। और फल और सब्जियों में arachidonic acid बहुत कम पाया जाता है। जिस कारण वह ज्यादा खुश रहते हैं।
  • शाकाहारियों को डायबिटीज का खतरा मांसाहारी की तुलना में बहुत कम होता है। क्योंकि वेजिटेरियन लोगों में वजन बढ़ने का खतरा कम होता है और यह उनके ब्लड शुगर और इंसुलिन (insulin) को भी improve करता है।
  • शाकाहारियों को ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होने का खतरा भी कम होता है क्योंकि मांस में fat शाकाहारियों की तुलना में ज्यादा होता है। इस प्रकार अगर आप एक सुडौल शरीर चाहते हो तो आप को मांस खाना बंद कर देना चाहिए।
  • अगर आप एक शाकाहारी है तो खुश हो जाइए क्योंकि शाकाहारियों को हृदय की बीमारी होने का खतरा मांसाहारी की तुलना में बहुत कम होता है। इसका कारण शाकाहारी भोजन में low fat और low cholesterol का होना है।
  • शाकाहारियों को कैंसर होने का रिस्क बहुत ही कम रहता है। अमेरिका के एक यूनिवर्सिटी में कैंसर को लेकर रिसर्च हुआ। जिसमें यह साबित हुआ कि शाकाहारियों में कैंसर होने का खतरा कम होता है। विशेष तौर पर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का।
  • आपको यह जानकर निश्चित ही आश्चर्य होगा कि मांस खाने से मनुष्य के अंदर क्रोध और हिंसा शाकाहारियों की तुलना में बढ़ता जाता है और यह कोई myth नहीं बल्कि यह एक प्रैक्टिकल बात है।
  • शाकाहारियों को kidney stone और psoriasis जो कि एक भयंकर स्किन डिजीज है, होने का खतरा कम रहता है।
  • आपको यह जरूर जाना चाहिए कि नॉन वेजिटेरियन के शरीर में पसीना ज्यादा होता है वेजिटेरियन की तुलना में और उनका शरीर बाकियों की तुलना में दुर्गंधित भी रहता है।
Previous articleकिस देश के लोग सबसे कम जीते हैं
Next articleबुध ग्रह की जानकारी – mercury planet in hindi