सिगरेट बीड़ी छोड़ने के 10 ऐसे उपाय जिनसे मिलेगा कुछ ही दिनों में फायदा

हम शुरू-शुरू में तो सिगरेट हो या बीड़ी, उसे दूसरों को देखकर या दिखाने के लिए पीना (Bidi cigarette chodne ke gharelu upay) शुरू करते हैं। कुछ तो अपने दोस्तों के सामने बेहतर या कूल दिखने के लिए इसे पीने लगते हैं लेकिन समय के (Bidi cigarette kaise chode) साथ-साथ कब यह सामान्य सी चीज़ एक बुरी आदत में बदल जाती हैं पता ही नही चलता।

ऐसे में सिगरेट या बीड़ी पीने वाले ज्यादातर लोग इससे पीछा छुटाने के उपाय खोजते रहते हैं लेकिन ज्यादा सफल नही हो पाते। यदि आप भी सिगरेट बीड़ी छोड़ने के उपाय (Bidi cigarette se kaise chutkara paye) खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये हैं। इस लेख में हम आपको सिगरेट बीडी छोड़ने के सबसे बेहतर उपाय बताएँगे जिनकी सहायता से आप कुछ ही सप्ताह या महीनो में इससे मुक्ति पा लेंगे।

सिगरेट बीड़ी छोड़ने के उपाय (Bidi cigarette chodne ke gharelu upay)

#1. नमक चाटे

कुछ लोगों को रह रह कर सिगरेट पीने की तलब उठती हैं लेकिन उस समय उस तलब को शांत कर लिया जाए तो सीगेट पीना कम किया जा सकता हैं। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा करने की जरुरत नही हैं बस आगे से अपने पास थोड़ा सा नमक रख लिया करे।

इस नमक को आप एक कागज की पुड़िया में बनाकर भी अपने पास रख सकते हैं। अब जब भी आपको सिगरेट पीने की तलब उठे तो इस पुड़िया को खोलकर कुछ नमक चाट ले। ऐसा करने से उस समय के लिए सिगरेट पीने की तलब शांत हो जाती हैं।

#2. मूली

सिगरेट की लत को छुडवाने में मूली भी बहुत मदद कर सकती हैं। इसके लिए बाजार से पहले ताजा मूली लेकर आये। अब इस मूली को घिसकर इसका रस निकाल ले। इस रस का एक गिलास अवश्य पिए। एक से 2 सप्ताह में ही आप पाएंगे कि अब आपकी सिगरेट पीने की आदत धीरे-धीरे कम होने लगी हैं।

#3. मुलेठी

आयुर्वेद में कई तरह से इस्तेमाल होने वाली मुलेठी का उपयोग सिगरेट की लत छुड़ाने में भी किया जा सकता हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नही करना हैं। बस मुलेठी के एक या दो टुकड़ों को लेकर उसे मुहं में रखना हैं और कुछ देर तक चूसते रहना हैं। इससे आपकी सिगरेट पीने की लत भी कम होगी और साथ ही गला साफ रहेगा वो अलग।

#4. दालचीनी

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन दालचीनी के इस्तेमाल से कई लोग सिगरेट को पूरी तरह से छोड़ चुके हैं। आप चाहे तो आप भी दालचीनी का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। इसके लिए बस आपको दालचीनी हमेशा अपने साथ रखनी हैं। इसके बाद जैसे ही आपका सिगरेट पीने का मन करे उसी समय दालचीनी को मुहं में रखकर चबाए। यह आपके सिगरेट की लत को कम करेगी।

#5. च्युंगम

च्युंगम एक ऐसी चीज़ हैं जिससे हमारा मुहं चलता ही रहता हैं और मुहं की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इसलिए आप आगे से अपनी जेब में 5 से 6 च्युंगम रखने लग जाए। अब जब भी आपका सिगरेट या बीडी पीने का मन हो तो च्युंगम निकाली और उसे चबाने लग गए। इससे आपका ध्यान च्युंगम चबाने में ज्यादा लगेगा जबकि सिगरेट पीने में कम।

#6. सौंफ

अक्सर हम खाना खाने के बाद मुहं का स्वाद ठीक करने के लिए सौंफ का सेवन करते हैं। इस कारण सौंफ आजकल माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल होने लगी हैं। बहुत से लोग सिगरेट पीने के बाद इसे अपने घरवालो से छुपाने के लिए सौंफ या किसी और माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। तो अब आगे से इसी सौंफ को आप सिगरेट पीने के बाद नही बल्कि पहले खाए और फिर देखिये कमाल। सौंफ के खाने से आपको उस समय सिगरेट पीने का मन ही नही करेगा।

#7. धीरे-धीरे करके छोड़े

ऐसा बिल्कुल भी ना सोचे कि आपने आज सोचा और कल सिगरेट बीड़ी छोड़ दी क्योंकि यह असंभव हैं। यदि आप ऐसा कर भी लेते हैं तो कुछ दिनों के गैप के बाद या एक सप्ताह या महीने बाद ही इसे फिर से पीने लग जाएंगे। ऐसे में जो चीज़ एकदम से नही छोड़ी जा सकती हैं तो बेहतर हैं कि उसे चरणबद्ध तरीके से त्याग दिया जाए।

कहने का तात्पर्य यह हुआ कि यदि आप दिन की 5 सिगरेट या बीड़ी पीते हैं तो आज से 4 पीने का नियम बनाए। अब इतना तो आप कर ही सकते हैं। एक से 2 सप्ताह तक ऐसा ही करे। उसके बाद अपने मन को और मजबूत करके इसे 4 से 3 पर ले आये। ऐसे करके आप धीरे-धीरे ही सही लेकिन सिगरेट बीड़ी पीने की लत को जड़ से मिटा सकते हैं।

#8. अपने जानने वालों को बताये

यदि आप सिगरेट बीड़ी छोड़ने को लेकर सीरियस हैं और सच में इसे छोड़ना चाहते हैं तो आप इसे अपने साथ वालो को बताये। ये चाहे आपके परिवारवाले हो सकते हैं या आपके दोस्त या आपके सहकर्मी। आप उनसे कहे कि यदि आपका सिगरेट पीने का मन भी करे तो वे आपको रोके और आपका ध्यान किसी और चीज़ में लगाए।

आप यकीन नही करेंगे लेकिन अपनों की इन छोटी-छोटी मदद से एक दिन आप सिगरेट पीने की आदत को पूरी तरह छोड़ देंगे। यकीन ना हो तो एक बार आजमा कर अवश्य देखिये।

#9. तुलसी

तुलसी एक रामबाण औषधि हैं जिसका कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसी तुलसी का उपयोग आप अपनी सिगरेट या बीड़ी पीने की आदत को छुड़ाने में भी कर सकते हैं। इसके लिए तुलसी के कुछ ताजा पत्ते हमेशा अपनी जेब में रखे। इसके बाद जब भी सिगरेट या बीड़ी पीने का मन करे तो दो तुलसी के पत्ते निकाल कर उसे चूसना शुरू कर दे। यकीनन सिगरेट पीने का मन नही करेगा।

#10. नींबू पानी

इसके लिए पानी में चीनी ना मिलाये बल्कि नमकीन नींबू पानी बनाए। एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ ले और उसमे एक चुटकी काला नामक मिलाये। अब इसको पी जाए। ऐसा आप प्रातः काल उठने के बाद रोजाना करे। कुछ दिनों में ही आप पाएंगे कि अब आपकी सिगरेट या बीड़ी पीने की लत पहले जैसी बिल्कुल नही रही।

Previous articleव्हाट्सऐप से पैसे कैसे कमाए? जाने इसके बेस्ट तरीके
Next articleमोटापा कम कैसे करें? जाने इसके 7 बेस्ट उपाय