आज मैं आपको एक अनोखे जीव के बारे में बताने जा रहा हूँ। यह ऐसा जीव है जो गला कटने के बाद भी जिंदा रह सकता है। ये जीव ना तो हमे पसंद है और ना ही किसी और को। यह जीव गाँवो में अधिक देखा जाता है, खासकर नालियों में। जब हम इस जीव को देखते है तो इसे भगाते या फिर मार देते है। आपने सोच लिया होगा की वो कौन सा जीव है।
अगर नहीं तो चलिए इसके बारे में जानते है तो हम बात करने जा रहे है कॉकरोच के बारे में और ये चीन में एक स्पेशल खाना की तरह खाया जाता है। शायद आप ये नहीं जानते होंगे कॉकरोच के बारे में की कॉकरोच का गला कटने के बाद भी वह जिंदा रह सकता है। ऐसा माना जाता है कि कॉकरोच का गला कटने के बाद भी वह आराम से 9 दिनों तक जिंदा रह सकता है।पर ऐसा होता कैसे है आइये जानते है
कॉकरोच मुँह से साँस नहीं लेता है बल्कि अपने शरीर में उपस्थित रंध्रों की वजह से लेता है। तिलचट्टे का श्वसन तंत्र अनेक श्वासनलिकायों से बना होता है। कॉकरोच में 10 जोड़ी श्वासरंध्र पायी जाती है जिसमें से दो वक्ष में और 8 उदर में मौजूद होती है। कॉकरोच 9 दिनों तक सिर कटने के बाद भी जिंदा रहता है तो फिर ये 9 दिनों के बाद किस वजह से मर जाता है। कॉकरोच 9 दिनों के बाद प्यास से मर जाती है क्योंकि उसका गला कटने से वह पानी नहीं पी पाता।
कुछ समय पहले ऐसे कॉकरोच की खोज की गई है जो जीरो डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी जिंदा रह सकता है। एक शोध से पता चला है कि कॉकरोच 30-40 मिनट तक अपने साँस को रोक सकता है। यह लगभग 1 घंटे में 2 किलोमीटर से ज्यादा की दुरी तय कर सकता है।आपको बताना चाहेंगे कि दुनिया का सबसे लंबा कॉकरोच 6 इंच का था जो दक्षिण अमेरिका में देखा गया था। एक कॉकरोच का जीवन काल लगभग 6 से 15 महीने की होती है।