जब भी हमे हिचकी आती हैं तो सभी यही कहते हैं कि तुझे तो कोई याद (Hichki rokne ke upay) कर रहा हैं
जबकि यह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होती (Hichki kaise roke) हैं। हालाँकि हिचकी की समस्या एक सामान्य
समस्या हैं और यह किसी को भी किसी भी समय आ सकती हैं लेकिन कभी-कभी यह रूकती ही नही हैं। ऐसे में
लोग इससे परेशान हो उठते हैं।
ज्यादातर लोग हिचकी आने पर पानी पी लेते हैं और उससे उनकी हिचकी शांत भी हो जाती हैं लेकिन कई बार यह
पानी पीने के बाद भी नही रूकती। कुछ लोगों में (Hichki ka ilaj) हिचकी आने की समस्या भी ज्यादा होती हैं। ऐसे
में आज हम आपके साथ हिचकी रोकने के उपाय साँझा करेंगे जिनकी सहायता से आप कुछ ही मिनट में अपनी
हिचकी को शांत कर सकते हैं।
हिचकी रोकने के उपाय (Hichki rokne ke upay) –
हिचकी रोकने के उपाय से पहले यह जान लेते हैं कि इसके आने का मुख्य कारण क्या हैं। दरअसल हमारे पेट व
छाती को डायफ्राम अलग करता हैं जो सांस लेने और छोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि इस
डायफ्राम में दबाव बनता हैं तो हिचकी की समस्या आती हैं। ऐसे में उसे रोकने या हिचकी को शांत करने के लिए
हम क्या-क्या कर सकते हैं, आइए उन उपायों के बारे में जाने।
1. सांस रोके
सबसे पहले आप कुछ भी ना करे और कुछ देर के लिए अपनी सांस रोक ले। जितनी देर हो सके, सांस को रोकने का
प्रयास करे। दरअसल सांस रोकने से फेफड़े फूलना व सिकुड़ना बंद कर देते हैं और डायफ्राम को वापस अपनी
स्थिति में आने का समय मिल जाता हैं। इस कारण हिचकी जल्दी ही रुक जाती हैं। यह एक बहुत ही पुराना घरेलू
नुस्खा हैं जो सदियों से हिचकी को रोकने में कारगर सिद्ध होता आया हैं।
2. मिश्री चूसे
बहुत से लोग आपको हिचकी आने पर चीनी मुहं में लेकर चूसने की बात कहेंगे और यह गलत भी नही हैं। लेकिन
यदि आपके घर में मिश्री नही हैं तभी चीनी को चूसे क्योंकि यह मिश्री का एक विकल्प है। यदि मिश्री घर में रखी हैं
तो 4 से 5 दाने मिश्री के मुहं में डालकर इसे चूसे। मिश्री चूसने से हिचकी की समस्या स्वतः ही शांत हो जाती हैं।
3. ठंडा पानी
हिचकी आने पर पानी पीने की सलाह तो सभी देते हैं लेकिन यह पानी कैसा होना चाहिए, इसके बारे में बहुत कम
लोग ही जानते हैं। इसलिए आज से याद रखिए कि हिचकी आने पर आपको सामान्य या गरम पानी नही बल्कि
ठंडा पानी पीना हैं। ठंडा पानी पीने से हिचकी की समस्या से कुछ ही मिनट में आराम मिल जाएगा।
4. सौंफ
हम भारतीय अक्सर खाना खाने के बाद पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए सौंफ खाना पसंद करते हैं। यही सौंफ
आपकी हिचकी की समस्या को भी शांत कर सकती हैं। इसके लिए सौंफ का पाउडर बना ले और उसे पानी के साथ
पी जाये। इससे भी आपकी हिचकी शांत हो जाएगी।
जमीन के कितने नीचे तक पानी हैं -underground water in hindi
5. बर्फ
ऊपर हमने आपको बताया कि यदि आप ठंडा पानी पिएंगे तो हिचकी की समस्या से आराम मिलेगा लेकिन आप
इसका उपचार बर्फ से भी कर सकते हैं। इसके लिए बर्फ के कुछ टुकड़े मुहं में डाल ले और उसे चूसे। बर्फ चूसने से
भी हिचकी से छुटकारा मिलेगा।
6. शहद
हिचकी आने पर यदि एक चम्मच शहद की ले ली जाए तो भी हिचकी शांत हो जाती हैं। शहद लेते समय इस बात
का ध्यान रखे कि यह शहद असली हो क्योंकि बाजार में कई तरह के शहद आते हैं जो मिलावटी होते हैं। ऐसे में
असली शहद ही आपको लाभ पहुंचाएगा।
7. अदरक
हमारी रसोई औषधियों की खान हैं और उसमे पाई जाने वाली हर चीज़ का अपना एक अलग महत्व हैं। इसी में एक
महत्वपूर्ण चीज़ हैं अदरक जिसके एक नही बल्कि अनेक उपयोग हैं। इसी अदरक का उपयोग हम हिचकी को रोकने
या उसे शांत करने में भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा तोड़े और उसे अपने मुहं में
रखकर हिचकी शांत होने तक चूसे। ऐसा करने से आपकी हिचकी 2 से 3 मिनट में ही शांत हो जाएगी।
8. मक्खन
चिकनाई वाली चीज़ खाने से भी हिचकी से आराम पाया जा सकता हैं। यह चिकनाई वाली चीज़ कुछ भी हो सकती
हैं जैसे कि मक्खन, मलाई, बटर इत्यादि। चिकनाई वाली चीज़ खाने से हमारे साँस लेने की प्रक्रिया प्रभावित होती
हैं जो डायफ्राम को संतुलित कर हिचकी आने की प्रक्रिया को रोकने का कार्य करती हैं। इसलिए आगे से जब भी
आपको हिचकी की समस्या हो तब एक चम्मच मक्खन की ले ले।
9. नींबू
नींबू हर चीज़ का स्वाद तो बढ़ाता ही हैं लेकिन अपने औषधीय गुणों के कारण यह प्रसिद्ध भी बहुत हैं। हर घर में
नींबू पाया ही जाता हैं। इसी नींबू का उपयोग आप अपनी हिचकी को रोकने में भी कर सकते हैं। इसके लिए आप
चाहे नींबू को काटकर उसको सीधा चूस ले या फिर पानी में डालकर और उसमे काला नमक मिलाकर पी जाए।
दोनों में से कोई भी तरीका करने से आपकी हिचकी शांत हो जाएगी।
10. इलाइची
अभी तक हमने आपको बताया कि हिचकी आने पर या तो ठंडा पानी पीना चाहिए या फिर बर्फ के टुकड़े खाने
चाहिए लेकिन आप हल्का गर्म पानी भी पी सकते हैं। यह पानी सादा नही होना चाहिए अर्थात इसमें इलाइची होनी
चाहिए। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 2 से 4 इलाइची डालकर उबाले। अब इसे छानकर ठंडा होने दे और
गुनगुना हो जाने पर इसे पी जाए। हालाँकि यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी हैं और इसी कारण लोग इस नुस्खे से परहेज
करते हैं।
तो यह थे कुछ चुनिंदा उपाय जिनकी सहायता से आप अपनी हिचकी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यदि
यह सब उपाय करने से भी आपकी हिचकी शांत नही हो पा रही हैं (Hichki band karne ke upay) तो तुरंत अपने
घर के पास के किसी डॉक्टर से संपर्क करें।