खांसी आना एक आम समस्या मानी जाती हैं लेकिन (Khansi rokne ke upay) तब तक जब तक यह बढ़ ना
जाए। दरअसल जब हमारे सांस लेने की समस्या में कोई रूकावट आती हैं या ऊपरी वायु मार्ग प्रभावित होता हैं तो
मस्तिष्क इस समस्या को दूर करने के लिए हमारे शरीर को खांसने (Khansi ka gharelu upay) का संकेत देत
है। ऐसे में जब यह समस्या बढ़ जाती हैं तो खांसी की समस्या भी अधिक हो जाती हैं।
ऐसे में यदि खांसी ज्यादा हो तो इससे फेफड़ों पर (Khansi ka ilaj) दबाव बनता हैं और छाती भी दर्द करने लगती
हैं। ऐसे में लोग खांसी रोकने के उपाय खोजते हैं जिससे कि उन्हें इससे जल्दी आराम मिले। यदि आप भी खांसी
रोकने के उपाय ढूँढ रहे हैं तो आज हम आपके साथ कुछ उपाय साँझा करेंगे।
खांसी रोकने के उपाय (Khansi rokne ke upay)
1. शहद व नींबू की चाय
खांसी की समस्या ज्यादा परेशान कर रही हैं तो इसके लिए एक गिलास पानी को गर्म करें और उसमे आधा नींबू
और एक चम्मच शहद मिलाये। अब इस पानी को गुनगुना करके पी लीजिए। शहद व नींबू में ऐसे तत्व पाए जाते हैं
जो खांसी की समस्या से आराम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए यह शहद व नींबू की चाय
आपकी खांसी को शांत कर देगी।
2. हल्दी
कोरोना के समय में हल्दी की महत्ता को लोगों ने समझा। हालाँकि आयुर्वेद और भारतीय परंपरा में हल्दी के
औषधीय महत्व को देखते हुए इसे लेकर पहले से ही बहुत से प्रयोग उपलब्ध हैं। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि
हल्दी का कई तरह की बिमारियों में उपयोग करने की विधियाँ उपलब्ध हैं। ऐसे में हल्दी खांसी जैसी समस्या को
दूर करने में भी बहुत उपयोगी सिद्ध हुई हैं।
इसके लिए बस आपको रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी डालनी हैं और एक
चम्मच घी मिला देना हैं। यह आपकी खांसी को कुछ देर में ही शांत कर देगी।
3. लहसुन
लहसुन भी आपकी खांसी को शांत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। इसके लिए आपको एक गिलास
पानी में 2 से 3 कलियाँ लहसुन की डालकर उबालने के लिए छोडनी हैं। जब यह पानी आधा रह जाए तब इसे
छानकर इसमें आधा चम्मच शहद की भी मिला ले। अब इस पानी को धीरे-धीरे चाय की भांति पी ले। ऐसा दिन में
2 बार करेंगे तो खांसी शांत हो जाएगी।
4. अनार का रस
अनार में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो खांसी के कारण को शांत करने में सहायक होते हैं। इसके लिए एक गिलास
अनार का रस ले और उसमे एक चम्मच अदरक का रस भी मिला ले। स्वाद के लिए एक चुटकी काला नमक भी
मिलाया जा सकता हैं। इसके बाद इसे पी ले। इससे भी आपको खांसी की समस्या से कुछ ही देर में आराम मिल
जाएगा।
5. काली मिर्च
यदि खांसी के साथ बलगम की समस्या भी परेशान कर रही हैं या फिर खांसी में बलगम भी आ रहा हैं तो इससे
बचाव करने के लिए काली मिर्च का उपयोग किया जा सकता हैं। इसके लिए आप काली मिर्च का पाउडर ले। इसे
एक बारी में ज्यादा नही लेना चाहिए अन्यथा सीने में जलन होने लगेगी। एक चौथाई काली मिर्च पाउडर में थोड़ा
सा घी भी मिला ले और अब इसे पानी के साथ ले लीजिए। इससे आपको बलगम वाली खांसी से आराम मिलेगा।
6. अजवायन
अजवायन का पानी भी खांसी की समस्या से आराम दिलवा सकता हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच
अजवायन की डाले और तेज आंच पर उबलने के लिए छोड़ दे। जब यह पानी आधा रह जाए तब इसमें थोड़ा सा
शहद व एक चुटकी हल्दी भी मिला ले। अब इस पानी को हल्का ठंडा करके पी जाए। ऐसा दिन में दो बार करने से ही
आपको खांसी से आराम मिल जाएगा।
मोबाइल से पैसे कैसे कमाए? जाने मोबाइल से पैसे कमाने के तरीके
7. तुलसी
तुलसी को सभी पौधों में पूजनीय माना गया हैं और हर घर में तुलसी अनिवार्य रूप से पायी जाती हैं। तुलसी को
पूजनीय यूँ ही नही माना गया हैं बल्कि इसके औषधीय गुणों को देखकर इसे सबसे सर्वोपरी माना गया हैं। तुलसी
में पाए जाने वाले जीवाणुरोधक गुण खांसी की समस्या को ठीक करने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
इसके लिए एक गिलास पानी में 5 से 6 पत्ते तुलसी के उबाले और पानी के आधा रह जाने पर उसे छान ले। अब इस
पानी में आधा चम्मच अदरक का रस भी मिला देंगे तो ज्यादा सही रहेगा। दिन में दो समय यह करने से खांसी की
समस्या से आराम मिलेगा।
8. प्याज
प्याज को भी हम खांसी रोकने में उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए दो प्याज को ले और इनका रस निकाल ले।
अब इस रस में एक चम्मच शहद की भी मिला ले। इस रस की आधी कटोरी सुबह-शाम पीने से खांसी की समस्या
को दूर किया जा सकता हैं।
9. गाजर का रस
गाजर भी खांसी को दूर करने में अपनी भूमिका निभा सकती हैं। आप चाहे तो गाजर को सीधे काटकर भी खा
सकते हैं। इसके लिए गाजर को काटकर उस पर काला नमक छिड़क कर उसे खाए। दिन में ऐसे कम से कम 2 से 3
गाजर खायेंगे तो आराम मिल जाएगा। इसके अलावा गाजर के रस का भी सेवन किया जा सकता हैं।
10. बादाम
बादाम वैसे तो हम शक्ति बढ़ाने के लिए खाते हैं लेकिन इसकी सहायता से आप अपनी खांसी की समस्या को भी
हल कर सकते हैं। इसके लिए 5 से 7 भीगे हुए बादाम ले और उनके छिलके उतार ले। अब इन बादाम को पीस कर
इसका पेस्ट बना ले। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करे। ऐसा दिन में एक से दो बार करे।
कुछ ही दिनों में खांसी की समस्या पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।
तो यह थे कुछ उपाय जिनकी सहायता से आप अपनी खांसी की समस्या को कुछ (Khansi ko kaise roke) ही
दिनों में पूरी तरह समाप्त कर सकते हैं। हालाँकि यह उपाय करने के पश्चात भी आपकी खांसी रुकने का नाम नही
ले रही हैं तो अवश्य ही आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।