खुजली रोकने के 7 ऐसे उपाय जो कुछ ही देर में कर देंगे इसे शांत

खुजली की समस्या एक ऐसी समस्या हैं जो किसी को भी (Khujli rokne ke upay) और किसी भी समय हो सकती हैं। साथ ही खुजली होने के एक नही बल्कि कई कारण हो सकते हैं जैसे कि आपको किसी चीज़ से एलर्जी हो जैसे कि मिट्टी से या गंदगी से या फिर प्रदूषण से (Khujli ke gharelu upay) भी। इसके अलावा शरीर का गीला रहना या मच्छर काट जाना या फिर धूप इत्यादि से भी इसकी समस्या हो सकती हैं।

यदि आप भी अपने शरीर में जगह-जगह खुजली की समस्या से पीड़ित हैं तो आज हम आपके साथ खुजली रोकने के उपाय (Khujli ka ilaj) साँझा करेंगे। इन उपायों को करने से आपको जल्द ही खुजली की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। तो आइये जानते हैं खुजली को कैसे रोके।

खुजली रोकने के उपाय (Khujli rokne ke upay)

#1. नीम की पत्तियों का स्नान

शरीर पर जगह-जगह खुजली की समस्या होने का सीधा सा अर्थ होता हैं कि आपके शरीर पर जगह-जगह कीटाणु और विषाणु फैले हुए हैं। इसलिए सबसे पहले इन्हें हटाया जाना या नष्ट करना जरुरी होता हैं। इसमें नीम सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं।

यह तो हम सभी जानते हैं कि नीम में जीवाणुरोधक व कीटाणुनाशक गुण पाए जाते हैं। इसलिए आप अपने घर के आसपास के नीम के पेड़ से कुछ पत्ते तोड़ लाये। अब इसे पानी में उबाल ले। अब इस पानी को अपने नहाने के पानी में मिला ले। नीम वाले पानी से स्नान करने से आपके शरीर के सभी जीवाणु व कीटाणु मर जाएंगे। आप ऐसा प्रतिदिन कर सकते हैं।

#2. लौंग

लौंग में एंटी बैक्टीरियल व एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो शरीर की खुजली को शांत करने में बहुत सहायक होते हैं। इसके लिए आप लौंग को पीसकर उसका पाउडर बना ले। अब इस पाउडर में थोड़ा सा नारियल का तेल मिला ले। इस तेल को खुजली वाली जगह पर लगाने से कुछ ही देर में आराम मिलेगा।

आप चाहे तो लौंग के तेल का सीधे इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हालाँकि सीधा लौंग का तेल लगाना वहां जलन भी पैदा कर सकता हैं। इसलिए आप लौंग के तेल में भी नारियल का तेल मिला ले और फिर इसे लगाए। जल्दी ही खुजली की समस्या से आराम मिल जाएगा।

#3. एलोवेरा

एलोवेरा ना केवल त्वचा को बाहरी तौर पर साफ करता हैं बल्कि यह अंदरूनी रूप से भी त्वचा को साफ करने और कीटाणुओं का नाश करने में सहायक होता हैं। इसके लिए आप एलोवेरा का दो तरह से उपयोग कर सकते हैं। पहले तो आप सुबह-शाम एक गिलास एलोवेरा का जूस पी ले। इसको पीने से आपके शरीर की गंदगी निकलेगी और त्वचा साफ बनेगी।

इसके अलावा आप एलोवेरा की एक पत्ती लेकर उसे बीच में से काट ले। अब इसमें से गूदे को निकाल कर इसका खुजली वाली जगह पर लेप करे। इसे कुछ देर के लिए यूँ ही रहने दे और फिर आधे घंटे बाद साफ पानी से धो ले। एलोवेरा के इस्तेमाल से जल्द ही खुजली की समस्या दूर हो जाएगी।

मोबाइल से पैसे कैसे कमाए? जाने मोबाइल से पैसे कमाने के तरीके

#4. नींबू व बेकिंग सोडा

आप नहाने वाले पानी में नींबू व बेकिंग सोडा डालकर भी नहा सकते हैं। दरअसल नींबू में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण यह खुजली को शांत करता हैं। बेकिंग सोडा खुजली को बढ़ने नही देता और वहां की रुखी त्वचा को भी नरम करता हैं।

इसलिए आगे से नहाते समय पानी की बाल्टी में एक चम्मच नींबू के रस के साथ दो चुटकी बेकिंग सोडा मिला कर नहायेंगे तो खुजली से जल्द ही आराम मिल जाएगा।

#5. हल्दी

हल्दी का लगभग हर समस्या के निदान में उपयोग किया जाता हैं। हल्दी से ना केवल हम बिमारियों को होने से रोक सकते हैं बल्कि हो चुकी बिमारियों का उपचार भी कर सकते हैं। हल्दी अपने औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में अत्यधिक महत्व भी रखती हैं।

इसके लिए आप हल्दी को नारियल या सरसों के तेल में मिलाकर शरीर की मालिश करे। ध्यान रखे एक या दो चुटकी से ज्यादा हल्दी को ना मिलाये। अब इस तेल की मालिश नहाने से आधा घंटा पहले कर ले और उसके बाद नहा ले। सप्ताह में दो से तीन बार इसे करे। कुछ ही सप्ताह में खुजली की समस्या से आराम मिल जाएगा।

#6. गिलोय का रस

यदि आप नियमित रूप से गिलोय का रस पीने का नियम बनायेंगे तो यह भी आपकी खुजली की समस्या को दूर कर सकता हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए गिलोय के रस का बहुत उपयोग हुआ था क्योंकि इससे हमारा रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत बनता हैं।

इसी गिलोय का उपयोग आप अपनी खुजली की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए चाहे तो गिलोय किसी से ले लीजिए और इसे पानी में उबाल कर वह पानी पी लीजिए। अन्यथा बाजार में आपको गिलोय के रस की शीशी भी मिल जाएगी। इसमें से आधी कटोरी गिलोय के रस को पानी में मिलाकर पी ले।

#7. अरहर की दाल

दाले कई प्रकार की होती हैं लेकिन इनमे अरहर की दाल के इस्तेमाल से आप खुजली की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी अरहर की दाल को बारीक़ पीस ले। अब इसमें दही भी मिला ले और पेस्ट तैयार कर ले।

सुबह जब आप नहाने जाए तब इस पेस्ट से पूरे शरीर पर मालिश करे। इसे कम से कम 15 मिनट के लिए करे। इसके बाद हलके गुनगुने पानी से नहा ले। ऐसा करने से ना केवल आपके शरीर से बैक्टीरिया निकल जाएंगे बल्कि शरीर मुलायम भी बनेगा।

शरीर की खुजली दूर करने के यह कुछ चुनिंदा उपाय थे जिनकी सहायता से आप अपनी खुजली को जड़ सहित समाप्त कर सकते हैं। हालाँकि यदि इन उपायों (Khujli rog ka upchar) को अपनाने के पश्चात भी आपकी खुजली की समस्या शांत नही हो रही हैं तो अवश्य ही डॉक्टर से संपर्क करें।

Previous articleमोटापा कम कैसे करें? जाने इसके 7 बेस्ट उपाय
Next articleखांसी रोकने के 10 चुनिंदा उपाय जिनसे जल्द ही मिलेगा खांसी से आराम