आजकल की जीवनशैली ऐसी हो (Motapa kam karne ke upay) गयी हैं कि हर दूसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार होने लगा हैं। कोरोना के बाद से शारीरिक काम में भी कमी आई हैं और ज्यादातर लोग अपने घर बैठे काम करने लगे हैं। इसके कारण शारीरिक गतिविधियाँ (Motapa kam karne ka tarika) कम हुई हैं और खानपान में भी असंतुलन आया हैं। इन सब चीज़ों के कारण लोग मोटापे का शिकार होने लगे हैं।
ऐसे में यदि आप भी मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं और मोटापा कम करने के उपाय जानना चाह रहे हैं तो आज हम आपके साथ मोटापा कम करने के कुछ चुनिंदा उपाय (Motapa kaise kam karen) साँझा करेंगे जिनकी सहायता से आप जल्द ही फिट हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि आखिरकार मोटापा कैसे कम करें।
मोटा कम करने के उपाय (Motapa kam karne ke upay)
#1. दौड़ लगाए या साइकिलिंग करें
यदि आप सच में अपना मोटापा कम करना चाहते हैं और इसे लेकर सीरियस हैं तो इसे कम करने का सबसे बढ़िया और बेहतर उपाय हैं दौड़ना। जी हां, आपको कुछ भी और करने की आवश्यकता नही हैं। यदि आप दिन भर में कम से कम 5 किलोमीटर भी दौड़ लेते हैं तो एक महीने से भी कम समय में आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
इसके लिए यह जरुरी नही कि आपको 5 किलोमीटर एक बारी में ही दौड़ना हैं। आप जितना हो सके, उतनी दूरी तक दौड़े और फिर आराम कर ले। कुछ देर आराम करने के बाद फिर से दौड़ना शुरू करें। कुछ दिनों की मेहनत के बाद ही आपको अपने शरीर में अंतर साफ दिखने लगेगा। आप चाहे तो दौड़ने की बजाए साइकिलिंग भी कर सकते हैं।
#2. शहद व नींबू पानी
मोटापा कम करने का दूसरा उपाय हैं प्रतिदिन सुबह के समय एक गिलास गर्म पानी में नींबू व शहद को लेना। यह ना केवल आपके मोटापे को कम करेगा बल्कि शरीर से हानिकारक तत्वों को निकाल कर उसे डेटोक्स करने का भी काम करेगा।
इसके लिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी गर्म करे। इसे ज्यादा गर्म ना करे। अब इस पानी में आधी चम्मच शहद व आधी चम्मच नींबू के रस की मिला ले। अब इसे धीरे-धीरे करके पी जाए। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
#3. ग्रीन टी
हम भारतीय ज्यादातर दूध की चाय पीना ही पसंद करते हैं लेकिन यदि आप मोटापा कम करना हैं तो कुछ तो बलिदान देना ही पड़ेगा। आप दिन भर में से एक कप दूध की चाय को कम कर दे और उसकी बजाए ग्रीन टी का सेवन करने का नियम बनाए।
ग्रीन टी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर से एक्स्ट्रा फैट को निकाल कर उसे ख़त्म करने का काम करते हैं। ऐसे में आप भी दिन या शाम में जैसा भी आपको ठीक लगे, उस समय एक कप ग्रीन टी की पिए। एक माह में ही आपको इसका प्रभाव दिखने लग जाएगा।
#4. पत्ता गोभी
पत्ता गोभी का सेवन भी मोटापे को कम करने में सहायक होता हैं। दरअसल पत्ता गोभी में एक ऐसा एसिड पाया जाता हैं जो शरीर के फैट को ज्यादा बनने नही देता और उसे बढ़ने से रोकता भी हैं। ऐसे में शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी नही जम पाती हैं और भोजन भी अच्छे से पच जाता हैं।
इसलिए आप चाहे तो पत्ता गोभी को सब्जी के तौर पर खाए या फिर सलाद के रूप में लेकिन आज से प्रतिदिन किसी ना किसी रूप में पत्ता गोभी का सेवन अवश्य करे। 2 सप्ताह से भी कम समय में इसका प्रभाव दिखने लग जाएगा।
#5. योगासन
आप योग करके शरीर को फिट भी बना सकते हैं और उसे आगे होने वाली बिमारियों से भी बचा सकते हैं। योग में इतनी सकती होती हैं कि यह आपको शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से सशक्त बनाए रखने का काम करता हैं। इससे ना केवल मोटापा घटता हैं बल्कि यह पतले लोगों को भी फिट बना देता हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि योग करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ बनता हैं।
मोबाइल से पैसे कैसे कमाए? जाने मोबाइल से पैसे कमाने के तरीके
योग में भी कुछ आसन ऐसे हैं जो मुख्यतया मोटापा कम करने में इस्तेमाल किये जा सकते हैं। इन आसनों में कपालभाति, अर्ध कोणासन, शीर्षासन, उज्जैयी, भुजंगासन इत्यादि किये जाने चाहिए। आप चाहे तो योग कक्षा से जुड़ सकते हैं। प्रतिदिन एक घंटा योग करने का नियम बनाए।
#6. खाने के बाद पैरों पर बैठना
हमे मोटापे को कम करने के साथ-साथ इस बात पर भी ध्यान रखना हैं कि मोटापा बढ़े नही। अर्थात आप जो प्रतिदिन का भोजन कर रहे हैं उसमे से फैट ना बने। इसके लिए सबसे पहले तो अपने भोजन में पोष्टिक चीज़ों को ही ग्रहण करे और बाहर का खाना कम से कम खाए।
अब इसके बाद जब भी आप भोजन करे तो इसके बाद अपने दोनों पैरों को मोड़कर उस पर बैठ जाए। ऐसी स्थिति में कम से कम 15 मिनट तक बैठे रहे। यह आपके भोजन को अच्छे से पचाने में सहायक सिद्ध होगा और फैट भी नही बढ़ेगा। आप चाहे तो ऐसे बैठने की बजाए 15 मिनट के लिए पैदल भी चल सकते हैं।
#7. सौंफ व इलाइची
सौंफ व इलाइची का मिश्रण भी मोटापे को कम करने में सहायक होता हैं। इसका इस्तेमाल आप दो तरीके से कर सकते हैं। पहला तो ये कि इलाइची व सौंफ को साथ में पीसकर इसका पाउडर बना ले। अब इस पाउडर की आधी-आधी चम्मच सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ ले। इससे आपका मोटापा धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
इसके अलावा, आप एक गिलास गुनगुने पानी में दो इलाइची व 4 चम्मच सौंफ मिलाकर उसे उबाले। जब पानी आधा रह जाए तब इसे चाय की भांति पी ले। दोनों में से जो भी आपको ठीक लगे, वही करे।
वैसे तो मोटापा कम करने के कई उपाय, व्यायाम (Motapa kam karne ki exercise) व योगासन हैं लेकिन यह कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं और कुछ ही दिनों की मेहनत से मोटापे को नियंत्रण में ला सकते हैं।