वैसे तो पसीना आना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक (Pasina kam karne ke upay) माना जाता है लेकिन कुछ लोगों को पसीना आवश्यकता से बहुत अधिक आता हैं। ऐसे में उनका पूरा शरीर पसीने से ही भीग जाता हैं और फिर कपड़ो में भी बदबू आने लग जाती है जो शर्मिंदगी (Pasina kam karne ka tarika) का कारण बनती हैं।
ज्यादा पसीना आने से मन भी बेचैन हो जाता हैं और कुछ काम करने का मन नही करता हैं। यदि आप भी ज्यादा पसीना आने की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपके साथ पसीना कम करने के उपाय साँझा करेंगे। इन उपायों में आपको कुछ करना (Paseena kam karne ka ilaj) होगा तो कुछ छोड़ना भी होगा अर्थात अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा। तभी आपको पसीना कम आएगा। आइए जाने पसीना कम करने के लिए क्या किया जा सकता हैं।
पसीना कम करने के उपाय (Pasina kam karne ke upay)
1. कैफीन का कम सेवन
यदि आपको कैफीन का सेवन करने की आदत हैं जैसे कि चाय या कॉफ़ी और आप दिन में कई बार इसे पी जाते है तो आज से ही इस आदत को बदल ले। कुछ लोगों को चाय कॉफ़ी पीने की बहुत आदत होती हैं और वे भीषण गर्मियों में भी इसके 3 से 4 कप पी जाते हैं। ऐसे में यदि आप अपनी पसीने आने की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको आज से ही इसकी मात्रा में कमी कर देनी चाहिए अन्यथा वह समस्या यूँ ही बनी रहेगी।
2. नमक
वैसे तो नमक हमारी हर चीज़ में शामिल होता हैं फिर चाहे वह सब्जी हो या सलाद या कुछ और। साथ ही आजकल हम पैकेट बंद चीज़े भी बहुत खाने लगे हैं जिनमे आवश्यकता से अधिक नमक का इस्तेमाल किया जाता हैं। ऐसे में अपनी जरुरत के हिसाब से ज्यादा नमक का सेवन भी ज्यादा पसीना आने का कारण बन सकता हैं। इसलिए आप आगे से जरुरत से ज्यादा नमक का सेवन करने से बचें।
ऑनलाइन पैन कार्ड कैसे बनाएं? जाने ऑनलाइन पैन कार्ड बनाने का तरीका
3. नींबू
नींबू का उपयोग पसीना कम करने में बहुत सहायक सिद्ध हो सकता हैं। इसके लिए आप रोजाना नहाते समय अपनी नहाने की बाल्टी में एक नींबू निचोड़ कर नहाया करे। इससे ना केवल आपका पसीना आना कम होगा बल्कि शरीर भी साफ रहेगा और वह अच्छे से साफ हो जाया करेगा। इसलिए जो नींबू हमारे शरीर का डेटोक्स करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं उसी नींबू का इस्तेमाल हम पसीना कम करने में कर सकते हैं।
4. टमाटर का रस
टमाटर को आप सब्जियों में या सलाद के रूप में खाते होंगे लेकिन आज से टमाटर के रस को निकाल कर पीने का भी नियम बनाए। दरअसल टमाटर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर से ज्यादा मात्रा में पसीना आने वाले तत्वों को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इसलिए यदि आप दो टमाटर का रस निकाल कर पी लेंगे तो बहुत मदद हो जाएगी।
5. मसालेदार खाना
यदि आपको ज्यादा तीखा या मसालेदार खाना खाने की आदत हैं तो यह आपके पसीना आने का एक प्रमुख कारण nहो सकता हैं। हर चीज़ में ज्यादा मिर्ची डालना या गरम मसाला डालने से शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाती है जो पसीने के रूप में शरीर से बाहर निकलती रहती हैं। इसलिए अपना खाना सादा रखे और उसमे जितना हो सके कम मसालों का इस्तेमाल करे।
6. तैलीय चीज़े
हम भारतीयों को छोले भटूरे, कुलचे, पूड़ियाँ इत्यादि कई तेल वाली चीज़े खानी की आदत हैं। कई लोगों को तो पापड़, मूंगफली इत्यादि भी तल कर खाने की आदत होती हैं। यदि आप भी ऐसा ही करते हैं तो आज से ही अपनी इस आदत में बदलाव लेकर आये। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा मात्रा में तेल का सेवन शरीर के रोमछिद्रों को नुकसान पहुंचाता हैं और फिर पसीना ज्यादा मात्रा में निकलता हैं।
7. आलू का रस
यदि आपको शरीर के किसी हिस्से से ज्यादा मात्रा में पसीना आने की समस्या हैं तो इसमें आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक आलू के रस को निकाल ले फिर शरीर के उस हिस्से की अच्छे से मालिश करे। इसके बाद ठन्डे पानी से धो ले। कुछ दिनों तक इस विधि का इस्तेमाल करने से वहां से पसीना आने की समस्या कम होगी।
8. ग्रीन टी
वैसे तो ग्रीन टी का इस्तेमाल ज्यादातर वजन को नियंत्रित करने या पेट को कम करने के लिए किया जाता हैं लेकिन यही ग्रीन टी आपके पसीने को कम करने में भी बहुत बड़ा योगदान दे सकती हैं। इससे आपके एक पंथ दो काज हो जाएंगे। यदि आपका वजन ठीक भी हैं तो यह उसे और कम नही करेगी बल्कि आपको फिट रखेगी। इसलिए आपको चिंता करने की जरुरत नही क्योंकि ग्रीन टी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक मानी जाती हैं।
9. अंगूर
अंगूर में एंटी ओक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। ऐसे में प्रतिदिन अंगूर के रस का सेवन या सीधा अंगूर खाने से आपके शरीर का तापमान ना तो ज्यादा बढ़ेगा और ना ही घटेगा। इससे आपका पसीना भी कम आएगा और शरीर में ठंडक भी बनी रहेगी।
10. पुदीने का रस
गर्मियों के मौसम में सामान्यतया शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता हैं जो पसीना आने का कारण बन जाता हैं। ऐसे में शरीर के तापमान को ठीक रखे और अंदर ठंडक बनाए रखने के लिए पुदीने का पानी बहुत सही रहता हैं। इसके लिए आप पानी में पुदीने की पत्तियां डालकर उसे कुछ देर के लिए छोड़ दे और फिर उस पानी का सेवन करने का नियम बनाए। इससे भी ज्यादा पसीना आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
तो यह थे कुछ उपाय जिनकी सहायता से आप ज्यादा पसीना आने की समस्या (Paseena kam karne ka tarika) से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा लेंगे और शरीर में भी ठंडक बनी रहेगी।