प्रेगनेंसी में वजन बढ़ना एक सामान्य क्रिया हैं क्योंकि पेट में बच्चा (Pregnancy ke baad weight kaise kam kare) तो होता ही हैं लेकिन उसके कारण शरीर के अन्य अंगों का भार भी बढ़ जाता हैं लेकिन समस्या तब खड़ी होती हैं जब यह प्रेगनेंसी के बाद भी कम नही होता (Pregnancy ke baad vajan kaise kam kare) हैं। बहुत सी महिलाएं प्रेगनेंसी के बाद अपने बढ़े हुए वजन को लेकर चिंता में रहती हैं।
यदि आप भी उन्ही महिलाओं में से एक हैं तो आपको प्रेगनेंसी के बाद वजन घटाने के उपाय (Pregnancy ke baad pet kam karne ke upay) जानने चाहिए। इस लेख के माध्यम से आज हम प्रेगनेंसी के बाद वजन कैसे घटाएं के बारे में विस्तार से बताएँगे ताकि आप अपने बढ़े हुए पेट को कम कर सके। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के उपाय।
प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के उपाय (Pregnancy ke baad pet kam karne ke upay)
#1. बच्चे को दूध पिलाना
अक्सर देखने में आता हैं कि हम बहुत जल्दी ही बच्चे को माँ के दूध के साथ-साथ अन्य चीज़े खिलाना पिलाना भी शुरू कर देते हैं। इससे होता क्या हैं कि बच्चा माँ का दूध कम पीने लगता हैं और वह अन्य चीज़े ज्यादा खाने लगता हैं। एक समय के बाद तो वह माँ का दूध पीना ही पूरी तरह से बंद कर देता हैं जो कि ना आपके लिए और ना ही आपके बच्चे के लिए फायदेमंद होता हैं।
दरअसल नवजात बच्चे को दूध पिलाने से माँ के शरीर से एक्स्ट्रा फैट कम होता हैं जिससे उनका वजन कम करने या पेट कम करने में सहायता मिलती हैं। ऐसे में यदि आप अपने बच्चे को प्रॉपर तरीके से स्तनपान नही करवाएंगी तो इसका बुरा असर आप दोनों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। इसलिए आगे से अपने बच्चे को स्तनपान करवाने से बिल्कुल भी ना झिझके।
#2. अजवायन का पानी
हम अपनों से बड़ो को यह कहते हुए अक्सर सुनते हैं कि हर महिला को प्रेगनेंसी के बाद नियमित रूप से अजवायन का पानी पीना चाहिए लेकिन क्यों? दरअसल भारतीय संस्कृति में हर एक चीज़ वैज्ञानिक व स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं और हर किसी का कुछ ना कुछ कारण होता हैं। इसमें प्रेगनेंसी के बाद अजवायन का पानी पीना भी सम्मिलित हैं।
होता क्या हैं कि बहुत सी महिलाओं का प्रेगनेंसी के बाद दूध नही बनता हैं या फिर कम दूध आता हैं जिस कारण उनका नवजात शिशु भूखा रहता हैं या फिर उसका पोषण ठीक से नही हो पाता हैं। ऐसे में अजवायन का पानी पीने से ना केवल माँ का दूध ज्यादा बनता हैं बल्कि उसका पेट भी कम होता हैं। इसलिए आप आगे से हर दिन अजवायन का पानी पीने का नियम बना ले। इससे ना केवल आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा बल्कि वजन भी कम होगा और आपके नवजात शिशु को पूरा दूध मिलेगा वो अलग।
#3. गर्म पानी पीये
यदि आप डिलीवरी के बाद गर्म पानी पीने की आदत डालेंगी तो यह आपके शरीर को डेटोक्स भी करेगा और पेट की चर्बी भी कम करेगा। दरअसल गर्म पानी पीने से हमारे शरीर के सभी हानिकारण व विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और शरीर की अच्छे से सफाई हो जाती हैं।
बच्चों के रोने के कारण जो आपको उसे चुप कराने में करेंगे मदद
साथ ही गर्म पानी हमारे शरीर से एक्स्ट्रा फैट को घटाता हैं और उसे मोटा होने से रोकता हैं। इस तरह गर्म पानी का नियमित सेवन आपके शरीर की वसा को कम कर उसे मोटा होने से रोकेगा और साथ के साथ पेट भी कम करेगा।
#4. दालचीनी व लौंग
आपने बड़े-बुजर्गों को प्रेगनेंसी के बाद दालचीनी और लौंग का सेवन करने के लिए कहते हुए भी सुना होगा। दरअसल यह भी हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता हैं और इसके सेवन से पेट की चर्बी को कम करने में बहुत सहायता मिलती हैं।
इसके लिए आप सुबह के समय एक गिलास पानी में 2 लौंग व थोड़ी सी दालचीनी डालकर उबाल ले। जब यह पानी आधा रह जाए तब इसे छान ले और ठंडा होने दे। जब यह पानी गुनगुना हो जाए तब इसे सिप कर-करके पी जाए। इसका नियमित सेवन आपके पेट को कम करने में सहायक सिद्ध होगा।
#5. व्यायाम
यह आपकी अवस्था पर निर्भर करता हैं। यदि आपका सामान्य प्रसव हुआ हैं तो आप व्यायाम जल्दी शुरू कर सकती हैं जबकि ऑपरेशन के द्वारा डिलीवरी होने पर इसमें ज्यादा समय लग सकता हैं। आप चाहे तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से भी विचार-विमर्श कर सकती हैं और उनसे पूछ सकती हैं कि आप किस तरह के व्यायाम करना शुरू कर सकती हैं।
कोई भी व्यायाम अपने मन से ना करे क्योंकि यह आपको लाभ की बजाए नुकसान पहुंचा सकते हैं खासकर जब आपका बच्चा ऑपरेशन से हुआ हो तो। हालाँकि एक बार जब आपकी तबियत ठीक हो जाए तो आप व्यायाम करना शुरू कर सकती हैं।
#6. पेट की मालिश करना
प्रेगनेंसी के लगभग 15 से 20 दिनों के बाद आप अपने पेट की हलके हाथों से मालिश भी करवाए। ऐसा करने से वहां की मांसपेशियों में खिंचाव आता हैं और वे कसती हैं। इससे आपके शरीर की बढ़ी हुई चर्बी कम होती हैं और पेट पहले जैसा होने लगता हैं।
इसमें इस बात का ध्यान रखे कि पेट की मालिश किसी अनुभवी व्यक्ति से ही करवाए और वो भी हलके हाथों से। खासकर तब जब आपका ऑपरेशन द्वारा प्रसव हुआ हो तो।
#7. बादाम व मुनक्के
प्रेगनेंसी के बाद बादाम और मुनक्कों का सेवन भी पेट को कम करने में सहायक सिद्ध हो सकता हैं। इसके लिए आप कुछ बादाम व मुनक्कों को पीसकर उनका पाउडर बना ले। अब इस पाउडर को एक डिब्बी में भरकर रख ले।
बादाम व मुनक्के के पाउडर के नियमित सेवन से आपको अपने पेट को कम करने में सहायता मिलेगी। यह ना केवल आपके शरीर को पहले से मजबूत बनाएगा बल्कि प्रेगनेंसी के बाद बढ़े हुए पेट को भी कम करेगा।