एक व्यक्ति के लिए शादी उसके जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता (Top 10 honeymoon places in India in Hindi) हैं क्योंकि इसके बाद वह अकेला नही बल्कि एक बंधन में बंध जाता हैं। शादी से पहले तक वह अकेला होता हैं लेकिन शादी के बाद उसके जीवन (Honeymoon places in Hindi) में एक पार्टनर आ जाता हैं जो जीवन के हर
पल में उसका साथ निभाता हैं। ऐसे में उस पार्टनर को बेहतर तरीके से जानने और उसके साथ कुछ आनंद के पल बिताने के लिए हनीमून पर जाया जाता हैं।
ऐसे में कौन नही चाहेगा कि वह अपने पार्टनर के साथ एक अच्छी जगह (Honeymoon par kaha jaye) पर ना जाये। हर कोई चाहेगा कि वह हनीमून पर अपने पार्टनर के साथ एक ऐसी जगह पर जाए जहाँ उसके शादी के बाद के पल यादगार बन जाए। ऐसे में आज हम आपको बताएँगे बेस्ट हनीमून प्लेस इन इंडिया।
10 बेस्ट हनीमून प्लेस इन इंडिया (Top 10 honeymoon places in India in Hindi)
1. केरल
यदि आपको समुद्र किनारे घूमने का आनंद आता हैं और पानी के खेल आपको और आपके पार्टनर को पसंद हैं तो आप केरल घूमकर आ सकते हैं। केरल में हनीमून प्लान करने का सबसे बड़ा आनंद यह हैं कि यहाँ ना केवल आपको समुदंर दिखेगा बल्कि वहां कई तरह के पहाड़ और प्राकृतिक हरियाली भी हैं। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि केरल जैसी जगह पर आपको समुंद्र की किरणों के साथ-साथ पहाड़ों का भी आनंद मिलेगा जो आपके हनीमून के मजे को दुगुना कर देगा।
2. मनाली
अब जब समुंद्र की बात हो गयी तो पहाड़ को कैसे भुला जा सकता हैं। कुछ लोगों को समुंद्र के किनारे हवा में उमस की परेशानी रहती हैं या उन्हें ज्यादा गर्मी लगती हैं। साथ ही उन्हें सर्दियों का मौसम, ठंडी बहती हुई हवा और उसमे चाय की चुस्की लेने का आनंद आता हैं। तो इसके लिए आप हिमाचल की सबसे बेस्ट जगह मनाली का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके साथ ही आप वहां से आगे रोहतांग वैली भी जा सकते हैं जहाँ शायद आपको बर्फ भी मिल जाए।
3. कश्मीर
जब से भारत सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया हैं तब से वहां पर पर्यटन स्थलों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली हैं। अब भारत सरकार के द्वारा कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई पर्यटक स्थलों का विकास करवाया जा रहा हैं। साथ ही हर माह लाखों की संख्या में सैलानी वहां घूमने जा भी रहे हैं। ऐसे में आप भी हिमाचल व उत्तराखंड से अलग कुछ नया देखना चाहते हैं तो आप कश्मीर की यात्रा पर जा सकते हैं।
4. गोवा
हनीमून की बात हो और गोवा की बात ना की जाए तो शायद यह सही नही रहेगा। दरअसल भारतीय कपल में घूमने जाने या हनीमून के नाम पर जो जगह सबसे पहले दिमाग में आती हैं वह होती हैं गोवा। गोवा हैं ही एक ऐसा राज्य जो छोटा तो हैं लेकिन वहां सुंदरता की कोई कमी नही। गोवा को इस तरह से डिजाईन किया गया हैं कि वह यहाँ घूमने आने वाले सैलानियों, पर्यटकों इत्यादि के लिए किसी स्वर्ग से कम ना लगे। इसलिए आप भी अपनी हनीमून ट्रिप गोवा प्लान कर सकते हैं।
5. जैसलमेर
समुंद्र की बात हो गयी, पहाड़ो की बात हो गयी तो फिर मरुस्थल को कैसे भुला जा सकता हैं। मरुस्थल कहने को तो बहुत गर्म होता हैं लेकिन यदि आप अपना हनीमून नवंबर से लेकर फरवरी के महीनो में प्लान कर रहे हैं तो अवश्य ही आपको जैसलमेर होकर आना चाहिए। उस समय देश से ही नही बल्कि विदेशों से भी लाखों की संख्या में पर्यटक जैसलमेर की सुंदरता देखने पहुँचते हैं। इस समय आपको यहाँ रेत पर सफारी, बोर्न फायर, ऊंट की सवारी, राजस्थानी नृत्य, संस्कृति इत्यादि का भरपूर आनंद उठाने को मिलेगा।
6. ऋषिकेश
यदि आपको समुंद्र से ज्यादा नदियों से प्यार हैं तो आप उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में होकर आ सकते हैं। यहाँ आपको रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाने को मिलेगा। इसके अलावा यहाँ कई तरह के अन्य स्पोर्ट्स करवाए जाते हैं जैसे कि रॉक क्लाइम्बिंग, बोर्न फायर, रिवर साइड कैम्पिंग, पैरा जंपिंग इत्यादि। इसके अलावा ऋषिकेश में कई
धार्मिक स्थल भी हैं जहाँ आप घूमकर आ सकते हैं।
गाँव में क्या बिज़नेस करें? जानिए गाँव में चलने वाला बिज़नेस
7. उत्तर पूर्व
यदि आप अपना हनीमून किसी ऐसी जगह बनाना चाहते हैं जो स्पेशल हो और आपको कुछ अलग ही अनुभव करने को मिले तो अवश्य ही आपको उत्तर पूर्व भारत की यात्रा पर जाना चाहिए। वहां हिमालय की गोद में समाये कई राज्य आपको वहां का अनुभव भुलाने नही देंगे। उत्तर पूर्व भारत में आप मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में से किसी की भी यात्रा पर जा सकते हैं। इनमे से हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति, भाषा, सुंदरता हैं जहाँ आपको बहुत ही मजा आएगा।
8. अंडमान निकोबार
यदि आपका बजट थोड़ा ज्यादा हैं या आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो आपको गोवा या केरल की बजाए अंडमान निकोबार होकर आना चाहिए। यह एक ऐसी जगह हैं जहाँ आपको ज्यादा भीड़ भी नही मिलेगी और समुंद्र का पानी भी एकदम साफ मिलेगा जहाँ आप कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स कर सकते हैं। यहाँ घूमकर आपको जो मजा आएगा वो शब्दों में व्यक्त नही किया जा सकता हैं।
9. द्वारका
गुजरात के द्वारका शहर में आपको समुंद्र भी मिलेगा और धार्मिक यात्रा भी हो जाएगी। जी हां, यदि आप चाहते हैं कि आपका हनीमून किसी ऐसी जगह पर बने जहाँ घूमने को भी बहुत सारी जगह हो और धार्मिक यात्रा भी हो जाए तो अवश्य ही आपको गुजरात के इस सुंदर शहर द्वारका में होकर आना चाहिए। यहाँ से सोमनाथ भी ज्यादा दूर नही हैं और आप साथ के साथ वहां होकर भी आ सकते हैं।
10. उदयपुर
राजस्थान के उदयपुर शहर को झीलों की नगरी कहा जाता हैं क्योंकि यहाँ असंख्य झीले हैं। वैसे तो आपने राजस्थान में पानी की कमी के बारे में सुना होगा लेकिन उदयपुर इसके एकदम उलट हैं क्योंकि यहाँ बहुत सी झीले हैं। यही कारण हैं कि इसे भारत की झीलों की नगरी के नाम से भी संबोधित किया जाता हैं। इसलिए आप अपनी हनीमून ट्रिप को उदयपुर जैसे सुंदर शहर में भी प्लान कर सकते हैं।