उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के मामले में भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जहां अभी 2022 तक तो उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल 2,43,000 किलोमीटर स्क्वायर है। जहां उत्तर प्रदेश में अभी कुल 75 जिले हैं और उत्तर प्रदेश इस समय लगभग 240 बिलियन डॉलर की economy है। देखिए और जब बात आती है कि उत्तर प्रदेश भारत के किन किन राज्यों को छूता है। तब इस मामले में उत्तरप्रदेश ना केवल भारत के राज्यों को छूता है बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय सीमा भी उत्तर प्रदेश लगती है जो कि भारत और नेपाल की सीमा है, यानी उत्तर प्रदेश और नेपाल के सीमा।
वही राज्यों की बात करें तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश के सबसे उत्तरी पश्चिमी हिस्से से जो कि हिमाचल प्रदेश से लगता है। फिर उत्तर प्रदेश का यही उत्तरी पश्चिमी हिस्सा उत्तराखंड से भी लगता है, जो कि सन 2000 तक तो उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। उत्तर प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा हरियाणा से लगता है और बहुत ही छोटा सा हिस्सा क्योंकि दिल्ली छोटा है ही साइज में इसलिए दिल्ली की भी सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश का बॉर्डर उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी सीमा से लगता है। उत्तर प्रदेश का संपूर्ण दक्षिणी इलाका मध्य प्रदेश से लगता है। बहुत ही छोटा सा हिस्सा उत्तर प्रदेश का सोनभद्र के रूप में छत्तीसगढ़ से लगता है और बहुत ही ज्यादा थोड़ा सा हिस्सा उत्तर प्रदेश का झारखंड से भी लगता है। जो कि मुख्यता सोनभद्र से ही लगता है। उत्तर प्रदेश का पूर्वी हिस्सा पूरी तरीके से बिहार से लगता है और उत्तरी हिस्सा नेपाल से। इस हिसाब से देखे तो उत्तर प्रदेश भारत के 9 राज्य और एक देश से लगता है।
