गूगल ऐडसेंस क्या है? – what is google adsense in hindi

आजकल लोग जैसे-जैसे ऑनलाइन काम करने लगे हैं वैसे-वैसे उन्हें गूगल ऐडसेंस (Google Adsense kya hai) के बारे में पता चलता है। ऑनलाइन चाहे काम वेबसाइट का हो या विडियो बनाने का या कुछ और, उन सभी में पैसे कमाने में जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल (Google adsense se paise kaise kamaye) किया जाता हैं वह होता हैं गूगल ऐडसेंस। इसलिए यदि आप भी गूगल ऐडसेंस के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इस बारे में बताएँगे।

इस लेख में हम आपको गूगल ऐडसेंस क्या है, इसका कैसे इस्तेमाल (Google adsense kya hota hai) किया जाता है, इससे कैसे पैसे कमाए जाते है, इसके लिए क्या करना पड़ता है, इत्यादि सभी चीज़ों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे ताकि फिर आपको इसके बारे में कही और ना ढूँढना पड़े। आइए जानते है गूगल ऐडसेंस क्या है।

गूगल ऐडसेंस क्या है? (Google Adsense kya hai) –

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल है और प्रतिदिन करोड़ो लोग उस पर ना जाने क्या-क्या सर्च करते है जैसे कि किसी चीज़ के बारे में पता लगाना, बिल जमा करवाना, करियर बनाना, किसी का पता लगाना इत्यादि। अब उस पर सर्च करने के बाद हमे कई वेबसाइट या विडियो के लिंक दिखाई देते है। उस लिंक पर क्लिक करने पर हमने जो सर्च किया है उसके बारे में जानकारी मिलती है।

लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आप जब कोई वेबसाइट या विडियो खोलते है तो उसमे सिर्फ जानकारी ही नही मिलती बल्कि उसमे कई तरह की ऐड भी दिखाई देती है। यह ऐड टेक्स्ट फॉर्मेट में भी हो सकती है या इमेज फॉर्मेट में या विडियो की फॉर्मेट में।

तो गूगल ऐडसेंस इन्हीं ऐड को दिखाने का काम करता है। आप जो भी वेबसाइट पर ऐड देखते है वह गूगल ऐडसेंस के द्वारा ही दिखाई जाती है।

गूगल ऐडसेंस कैसे काम करता है? (Google adsense kaise kaam karta hai) –

आजकल आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का जमाना है और गूगल ऐडसेंस इसी पर आधारित है। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि आपने जो वेबसाइट खोली और आपके साथ वाले ने भी वही वेबसाइट खोली तो यह जरुरी नही कि उस लिंक पर आपको जो ऐड दिखाई दे रही है वह साथ वाले को भी दिखाई दे। उसे कोई और ऐड दिखाई देती है।

Google Adsense kya hai

दरअसल दुनिया की लगभग हर कंपनी गूगल को अपनी ऐड दिखाने का कुछ पैसा देती है और उसी आधार पर गूगल के पास दुनिया की लगभग हर कंपनी की ऐड दिखाने का ब्यौरा होता है। ऐसे में गूगल ऐडसेंस आपके अनुसार ऐड को दिखता है। उदाहरण के तौर पर आपने अपने गूगल सर्च इंजन में टीवी खरीदने के लिए सर्च किया लेकिन आपने उसे ख़रीदा नही। तो अब आप जो भी वेबसाइट इत्यादि खोलेंगे उसमे आपको कई तरह की कंपनियों के टीवी की ऐड दिखाई देने लगेंगी।

इस तरह गूगल ऐडसेंस आपके अनुसार ऐड को दिखता है। आपको जो चीज़े ज्यादा पसंद है या जो चीज़े आपको पसंद आ सकती है, गूगल ऐडसेंस आपको ज्यादातर वही ऐड विभिन्न वेबसाइट या विडियो के चैनल पर दिखायेगा।

गूगल ऐडसेंस के लिए कैसे आवेदन करे (Google adsense kaise banaye) –

यदि आपकी कोई वेबसाइट है जिस पर आप प्रतिदिन या कुछ दिनों के गैप में आर्टिकल लिखकर डालते रहते हैं या फिर आपको यूट्यूब चैनल हैं जिस पर आप वीडियोस बनाकर डालते हैं तो आप गूगल ऐडसेंस पर ऐड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Facebook से पैसे कैसे कमाए – 2022 – 23 का तरीका

इसके लिए आपके पास एक जीमेल अकाउंट, मोबाइल नंबर व बैंक खाता होना आवश्यक है। साथ ही उस बैंक खाते पर इंटरनेशनल पेमेंट का ऑप्शन ऑन होना चाहिए। इसके लिए आप अपने बैंक से संपर्क कर इस पर इंटरनेशनल पेमेंट की सुविधा चालू करवा सकते हैं। बैंक अधिकारी आपके अकाउंट पर इंटरनेशनल पेमेंट भेजने व लेने का ऑप्शन ऑन कर देंगे और उस पर एक अधिकतम सीमा भी रख देंगे।

गूगल ऐडसेंस पर वेबसाइट को रजिस्टर करना (Google adsense ke liye kaise apply kare) –

इसके बाद आप गूगल ऐडसेंस की वेबसाइट ओपन करे और उस पर अपना अकाउंट बनाए। इसके लिए आपको अपनी जीमेल व मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। आपके अकाउंट को सत्यापित करने के बाद आपसे आपकी वेबसाइट के बारे में पूछा जाएगा।

आपकी जो भी वेबसाइट है उसके होमपेज का लिंक इसमें डाल दीजिए। इसके बाद गूगल के द्वारा आपकी वेबसाइट को सत्यापित करने और उस पर जा रहे कंटेंट को देखने के लिए कुछ समय लिया जाएगा। यह समय कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक का हो सकता है। एक बार जब गूगल आपकी वेबसाइट को सत्यापित कर लेगा तब आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर उनका मेल आ जाएगा।

इसके बाद गूगल ऐडसेंस के द्वारा आपको कुछ कोड दिए जाएंगे जिन्हें कॉपी करके आप अपनी वेबसाइट पर पेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने वेबसाइट को संभाल रहे इंजिनियर से संपर्क करना होगा और उसे बताना होगा कि वह यह कोड आपकी वेबसाइट पर कहां-कहां डाले।

उदाहरण के तौर पर यह आप पर निर्भर करता हैं कि आप वेबसाइट पर गूगल की ऐड को कहां-कहां दिखाना चाहते हैं जैसे कि किसी लेख के सबसे ऊपर, बीच में, बीच में एक से अधिक बार, अंत में, साइड में या कहीं और। इसी के साथ इन ऐड को आप एक से ज्यादा बार भी दिखा सकते हैं अर्थात यह पूर्णतया आप पर ही निर्भर करता हैं कि आप इन ऐड को कितनी बार और कहां-कहां दिखाए।

गूगल ऐडसेंस से पैसे कैसे कमाए (Google adsense se paise kaise kamaye) –

इसके बाद आप जो भी पैसे कमाएंगे वह पूरी तरह आपकी वेबसाइट पर आने वाले ट्रैफिक पर निर्भर करेगा। आपकी वेबसाइट पर रोजाना के हिसाब से कितने लोग आ रहे हैं और उन ऐड को देख रहे हैं और उस पर क्लिक कर रहे हैं, इसी से आपके पैसे बनेंगे।

इन सभी की जानकारी आपको अपने गूगल ऐडसेंस पर बनाए अकाउंट पर दिख जाया करेगी। वह आपको दिखायेगा कि आपकी वेबसाइट पर कितने लोग आये, उनमे से कितनो ने उस ऐड पर क्लिक किया और उससे आपके कितने पैसे बने।

तो बस अभी गूगल ऐडसेंस के लिए अप्लाई करे और पैसे कमाना शुरू कर दीजिए। साथ ही गूगल ऐडसेंस में कीवर्डस का भी ध्यान रखे क्योंकि यदि वे सही होंगे तो आप जल्दी प्रगति करेंगे।

Previous articleFacebook से पैसे कैसे कमाए – 2022 – 23 का तरीका
Next articleइंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए – How can I earn from Instagram in Hindi?