दोस्तों आपने भी कई बार मूवीज में या और कही पर कई बार NRI शब्द के बारे में सुना हुआ होगा लेकिन हमे इससे सम्बंधित पूरी जानकारी नहीं होती है इसलिए कुछ लोग इसे इगनोर कर देते है और बहुत से लोग इसके बारे में जानना चाहते है।
अगर आप NRI के बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक अच्छे से जरूर पढ़े क्योकि इस पोस्ट में आपको NRI से सम्बंधित पूरी जानकारी मिलने वाली है।
NRI क्या होता है ?
दोस्तों आपके आस पास के क्षेत्र में या आपकी फैमिली में भी कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो अपने बिज़नेस या नौकरी के लिए किसी दूसरे देश में गया होगा और अब वही बस गया हो तो वह NRI कहलाता है।
ऐसा व्यक्ति जो भारत का नागरिक है और किसी जॉब या बिज़नेस के सिलसिले में विदेश में जाता है और वही बस जाता है और अगर वह भारत में एक साल में 182 दिन से कम रहता है तो वह NRI कहलायेगा। बहुत से भारतीय ऐसे है जो किसी काम के सिलसिले में विदेश गए थे और अब वही बस गए है।
बहुत से लोगो ने तो विदेशो में भी वहा की नागरिकता प्राप्त कर ली है और अब वहा पर भारतीय संस्कृति को बढ़ा रहे है। यह लोग विदेशो में रहकर भी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते है और विश्व भर में भारतीय संस्कृति को फैला रहे है।
NRI का फुल फॉर्म क्या होता है ?
अब अगर बात करे NRI की फुल फॉर्म की तो NRI का पूरा नाम Non-resident Indian और हिंदी में अप्रवासी भारतीय होता है।
NRI शब्द का प्रयोग उन लोगो के लिए भी किया जाता है जिनके माता पिता भारतीय है लेकिन उनका जन्म विदेश में हुआ है और जिन्होंने विदेशी नागरिकता प्राप्त कर ली है।
NRI क्यों बनता है : NRI बनने का कारण
अब हम बात करेंगे की आखिर कोई व्यक्ति NRI किस कारण से बनता है या NRI बनने के कारण क्या है?
1.व्यावसायिक उद्देश्य हेतु।
2.शिक्षा प्राप्त करने के लिए।
3.नौकरी और रोजगार के लिए।
4.किसी भी बीमारी के उपचार हेतु।
5.किसी स्किल के प्रशिक्षण हेतु।
इस प्रकार किसी भी व्यक्ति के NRI बनने के यह कुछ मुख्य कारण हो सकते है।
NRI के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता !
अगर कोई भारतीय विदेश में रह रहा है तो उसको आधार कार्ड बनवाना जरुरी है। वैसे आधार कार्ड का नागरिकता से कोई भी सम्बंद नहीं है लेकिन फिर भी यदि किसी NRI को भारत आने का काम पड़ जाता है तो भारत में बहुत से कामो के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है।
इसलिए NRI को भी आधार कार्ड बनवाना आवश्यक है और आधार कार्ड बनवाने के लिए उसे भारत आकर ही आधार कार्ड बनवाना होगा।