हड्डियों के अंदर क्या भरा रहता है

क्या आपको पता है कि हमारे हड्डियों के अंदर क्या भरा रहता है. हम पिछले post में जान चुके हैं कि हमारे हड्डियों का निर्माण हमारे एंब्रीयॉनिक स्टेज से ही शुरू हो जाता है, यानी जब हम अपनी मां के गर्भ में होते है, तभी हमारे शरीर में हड्डियों का निर्माण शुरू हो जाता है।

मैंने आपको बताया है कि हमारी हड्डियों का जो बाहरी परत है, वह बहुत ही compact tissue से बनी हुई होती है, जिसे periosteum कहते हैं. और इसके अंदर का जो भाग होता है वह spongy Bone होती है. मतलब हड्डियों की एक जाल की तरह, इसमें बहुत सारा स्पेस होता है, और इसी स्पेस में एक semi-solid टिशू भरा रहता है। जो कि हमारे शरीर में बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंट है, शरीर का हर एक बेसिक सेल वहीं से बनता है, जिसे कहते हैं बोन मैरो…

देखिये जब एक बच्चा गर्भ में पल ही रहा होता है, जब वह भ्रूण के अवस्था में होता है, तो हड्डियों के निर्माण के समय, हमारे शरीर में यह बोन मैरो का निर्माण होना शुरू हो जाता है। जिसमें इसके बेसिक सेल्स hematopioetic stem cell और mesenchymal stem cell बनना शुरू हो जाते हैं।

जब बच्चा पैदा होता है, तब उसके हर एक bone में, चाहे वह flat bone हो, long bones हो, short bone, irregular bone हो। सभी bone में रेड बोन मैरो भरा रहता है, लेकिन जब बच्चे का उम्र 7 साल का हो जाता है, तब यही red bone marrow का 50% भाग, yellow bone marrow में कन्वर्ट हो जाता है। मैंने आपको बोन मैरो के बारे में तो बता दिया, लेकिन मैंने आपको ये  नहीं बताया है कि यह बोन मैरो कितने प्रकार का होता है, और अलग-अलग बोन मैरो का काम क्या होता है।

देखिए bone marrow दो प्रकार का होता है,
Yellow bone marrow और red bone marrow, जब एक बच्चा पैदा हुआ होता है तो उसके शरीर के हर एक टाइप के बोन में रेड बोन मैरो ही होता है। अब रेड बोन मैरो क्या होता है, रेड बोन मैरो एक बहुत ही ज्यादा इंपॉर्टेंट stem cell का टिशु होता है, जिसे कहते हैं hematopioetic stem cell… यही hematopioetic stem cell खुद को डिफरेंटशिएट करके रेड ब्लड सेल बनाता है, वाइट ब्लड सेल बनाता है, और प्लेटलेट्स बनाता है। मतलब खून का हर एक part इसी हेमेटोपोेटिक स्टेम सेल से ही बनता है। रेड बोन मैरो से जो हमारी इम्यूनिटी के लिए सेल्स होते हैं जो बीमारियों से लड़ने मदद करती है। वह भी इसी stem cell से ही बनती है।

वही देखे होता यह है कि जब हमारी उम्र 7 साल की हो जाती है, तो हमारे शरीर में हमारी bones को थोड़ी मजबूती की जरूरत होती है, इसीलिए यह बोन मैरो में यह जो रेड कलर के टिशू होते हैं, जो कि रेड बोन मैरो कहलाते हैं, वह धीरे-धीरे अब यह येलो बोन मैरो में कन्वर्ट होने लगते हैं। यह येलो बोन मैरो क्या करते है, यह yellow bone marrow हमारे bones को strength देता है।

इसके वजह से हमारी bones बहुत ही मजबूत हो जाती है। लेकिन जैसा कि मैंने आपको पिछले वीडियो में बता रखा है कि हमारी बोन शरीर में वह भी अलग-अलग शेप के अनुसार अलग-अलग कैटिगराइज किया गया है। यह जो लॉन्ग bone हमारे शरीर में होती हैं, उनके बीच में एक में medullary cavity होती है, उसी के अंदर ये yellow bone marrow भरे रहते हैं। क्योंकि लोंग बोंस हमारे शरीर में, हमारे शरीर के वजन को भी bear करते हैं, इसीलिए इन की मजबूती बहुत ज्यादा जरूरी होती है।

Yellow bone marrow किन किन cells से मिलकर बना होता है। यह दो प्रमुख स्टेम सेल से मिलकर बने होते हैं, एक है mesenchymal cell जिसे stroma सेल भी कहते हैं। और दूसरा है marrow adipose tissue जो कि एक fat सेल होती है। यह mesenchymal cell से ही डिफरेंटशिएट होकर बनती है।

हमारे इसी yellow bone marrow में ही पाए जाने वाली, यह mesenchymal cell से ही हमारा कार्टिलेज बनता है, हमारी फैट सेल्स बनती हैं। और यही सेल हमारे शरीर में हमारे organ के निर्माण वाले सेल को बनाते हैं जैसे लीवर के सेल को…

हमारे शरीर में हमारे वजन का लगभग 5% भाग हमारे शरीर में यह बोन मैरो ही होते हैं। और आपको यह बता दें कि जब हमारे शरीर में खून की बहुत ज्यादा कमी हो जाती है। जब रेड बोन मैरो भी कम पड़ने लगते हैं, ब्लड से उसके निर्माण के लिए, तब यही यलो बोन मैरो ही रेड बोन मैरो में कन्वर्ट होकर शरीर में ब्लड सेल्स बनाने का काम करते हैं, इमरजेंसी में…

Previous articleहड्डियों का निर्माण कैसे होता है
Next articleहड्डी आपस में कैसे जुड़ी रहती हैं